Astro Remedies For Marriage
विज्ञापन

Video: शादी और रिश्ते में आ रही मुश्किलें तो इन उपायों को करने से मिलेगा फायदा, पंडित सुरेश पांडेय से जानें

Astro Remedies: शादी में देरी से परेशान हैं और बार-बार बात बनते-बनते बिगड़ रही है तो इस उपाय को करना चाहिए. इस उपाय को करने से चट मंगनी पट ब्याह के योग बनेंगे. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Astro Remedies For Marriage: शादी में आ रही रुकावटों को दूर करने और जल्दी विवाह के लिए महिला को गुरुवार के दिन व्रत करना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर होती हैं. चने की भीगी दाल और गुड़ गाय को खिलाएं, पुरुष लाल चंदन, केसर, हल्दी और शहद का घोल बनाकर केले के पत्ते पर मंगलवार के दिन विष्णु यंत्र बनाएं. इसके साथ ही भगवान विष्णु के समक्ष इसे केले के पत्ते को रखें और भगवान विष्णु के इस गायत्री मंत्र “ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्” का जाप करें.

इस मंत्र का 108 बार जाप करें. आप इस बड़े मंत्र का जाप नहीं कर सकते हैं तो “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” इस मंत्र का जाप करें. आप इसके साथ ही श्रीहरि नाम का जाप कर सकते हैं. आप इन उपायों को करके वैवाहिक जीवन की अड़चनों को दूर कर सकते हैं इसके साथ ही रिश्ते और शादी में आ रही बाधाओं को दूर कर सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ