Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Card: मुकेश अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अंबानी फैमिली शादी के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस बीच अनंत और राधिका के वेडिंग इनविटेशन कार्ड की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है। इनविटेशन कार्ड इतना भव्य है, जिसे देखकर आप भी अपनी पलकें झपकाना भूल जाएंगे। सोने और चांदी से बने इस कार्ड के जरिए न सिर्फ मेहमानों को इनविटेशन भेजा जाएगा बल्कि उन्हें गिफ्ट्स भी दिए जाएंगे। हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी का कार्ड महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को देते हुए उन्हें शादी में आने का निमंत्रण दिया है।
कार्ड में मौजूद है मंदिर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग इनविटेशन कार्ड की बात करें तो ये देखने में काफी लग्जरी है, जो रेड कलर की अलमारी जैसा है। इसे ओपन करते ही अंदर की ओर लगाई गई येलो LED लाइट जल जाएगी। इसके बाद आपको अंदर चांदी का मंदिर दिखाई देगा जिसमें भगवान गणेश, राधा-कृष्ण और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई है। वहीं मंदिर की छत पर छोटी-छोटी घंटियां भी लगाई गई हैं। मंदिर में मेहमानों के लिए कुछ गिफ्ट्स भी रखे गए हैं। इनमें अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षर की कढ़ाई वाला रुमाल और एक चुनरी रखी गई है।
वेडिंग फंक्शन की डिटेल आई सामने
आपको बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग कार्ड के साथ उनकी शादी के फंक्शन की डिटेल भी सामने आ गई है। कार्ड पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी। उसके अगले दिन 13 जुलाई को आशीर्वाद सेरेमनी रखी जाएगी, जबकि 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि बिजनेस और बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्स के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शादी में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: Kalki के अलावा रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में और सीरीज, वीकेंड हो जाएगा शानदार
संबंधित खबरें
आईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoवाराणसी पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रक, बेल्जियम से आई 200 टन की मशीन को देखने के लिए उमड़ी भीड़
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया ने 406 रन चेज कर रचा इतिहास, रोहित-गिल के तूफान से टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoIND vs WI: दूसरे ODI में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? मोहम्मद सिराज को मिल सकता है मौका
1 day agoIPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 बड़े नाम, लिस्ट में CSK-MI के दिग्गज भी शामिल
2 days ago101 शतक जड़ने से कितनी दूर विराट कोहली? जानिए टीम इंडिया के बचे हुए मैचों का पूरा गणित
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoबढ़ने वाले हैं AC-फ्रिज और वॉशिंग मशीन के दाम, 1 अक्टूबर से महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines