OTT Release: Kalki के अलावा रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में और सीरीज, वीकेंड हो जाएगा शानदार

OTT Upcoming Release: जून के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और रिलीज हो रही हैं, जिन्हें देखकर आप अपने वीकेंड को मजेदार बना सकते हैं। देखें लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं।

OTT Upcoming Release

OTT Upcoming Release.

OTT Upcoming Release: ओटीटी प्लेटफार्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज एंट्री करती हैं। कुछ नए कंटेंट स्ट्रीम होते हैं तो कुछ फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज के बाद OTT पर दस्तक देती हैं। जून के आखिरी हफ्ते को इंटरेस्टिंग बनाने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। एक तरफ प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म आज 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ ही OTT पर नई फिल्में और सीरीज भी रिलीज होने जा रही हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के साथ देखकर वीकेंड को शानदार बना सकते हैं। आइए देखते हैं इस वीकेंड में रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज…

विज्ञापन

Rautu Ka Raaz

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रौतू का राज’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये फिल्म 28 जून को जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में नवाजुद्दीन पुलिस वाले बनकर आपको एंटरटेन करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

Sharma Ji Ki Beti

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपनी डायरेक्टेड फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में साक्षी तंवर, सैयामी खेर और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ये फिल्म 28 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

My Lady Jane

अगर आपको हॉलीवुड सीरीज देखना पसंद है तो अमेजन प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज जुड़ने वाली है। इस सीरीज का नाम ‘माई लेडी जेन’ है, जिसमें पार्क्स और मैकडोनाल्ड मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये सीरीज 27 जून यानी आज रिलीज हो चुकी है तो फटाफट देख डालें।

The Bear

अमेरिकी कॉमेडी-ड्रामा पर आधारित वेब सीरीज ‘द बीयर’ का तीसरा सीजन आज से ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए मौजूद हो चुकी है। इस सीरीज के पहले दो पार्ट्स को काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन

A Family Affair

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘अ फैमिली अफेयर’ कल 28 जून को रिलीज हो रही है। इस सीरीज की कहानी एक संग महिला, उसकी मां और बॉस पर बेस्ड है, जो आपको गुदगुदाने पर मजबूर कर देगी। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ