हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: इन 5 खिलाड़ियों ने किया टीम इंडिया का बंटाधार, 18 साल बाद एडिलेड में मिला टीम इंडिया को दर्द

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से अपने नाम कर लिया है. दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. दूसरे मैच में विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ी बुरी तरीके से फेल हो गए. कुल 5 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का बंटाधार कर दिया.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और 2 विकेट से जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई. दूसरे मैच में भारत के 5 खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का बंटाधार किया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एडिलेड में बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को रेस में छोड़ दिया पीछे

शुभमन गिल 9 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा केएल राहुल भी खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाए. नितीश रेड्डी भी 8 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने. वहीं, विराट कोहली इस मैच में भी 0 रन बनाकर आउट हुए. वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा ने टीम की नैया डुबाई. उन्होंने 8 ओवर में 59 रन खर्च किए और 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वे काफी महंगे साबित हुए. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की वनडे टीम का हुआ ऐलान, 3 स्टार खिलाड़ियों की अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हुई वापसी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola