Rohit Sharma Record
विज्ञापन

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने एडिलेड में बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को रेस में छोड़ दिया पीछे  

IND vs AUS: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने कमबैक मैच में सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. अब दूसरे मैच में हिटमैन ने 73 रनों की बेहद शानदार पारी खेली है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 264 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया है. इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करके हिटमैन ने 9 बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया है. इसी के साथ दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

IND vs AUS: टीम इंडिया आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में दूसरा वनडे मैच खेल रही है. जहां पर भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 73 रनों की शानदार पारी खेली है. पिछले मैच में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटने वाले हिटमैन ने इस मैच में बहुत ही अहम पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन ही बना सकी. इस मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करके रोहित ने 9 महारिकॉर्ड को अपने नाम किया है. 

रोहित शर्मा ने की रिकॉर्ड्स की बारिश 

एडिलेड ओवल में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं. इस पारी में रोहित ने 9 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रोहित ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा उन्होंने वनडे क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. इतना ही नहीं रोहित ने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रनों के मामले में भी नंबर 3 पर आ गए हैं. 

विज्ञापन

हिटमैन के सभी रिकॉर्ड्स के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ