9 और 10 जनवरी को होगी मूसलाधार बारिश, स्‍कूल बंद रहेंगे या खुले?

वेदर फोरकास्‍ट में ये बताया गया है क‍ि 9 और 10 जनवरी को मूसलाधार बार‍िश होने की संभावना है. ऐसे में क्‍या स्‍कूलों में 9 और 10 जनवरी को छुट्टी रहेगी या स्‍कूल सामान्‍य रूप से खुले रहेंगे, यहां जानें.

RAIN (1)

बार‍िश के कारण बंद रह सकते हैं स्‍कूल

विज्ञापन

मौसम विभाग (IMD) की हालिया चेतावनी है क‍ि 9 और 10 जनवरी 2026 को कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. खासतौर से तम‍िलनाडु में मूसलाधार बार‍िश की आशंका जताई जा रही है. आईएमडी की र‍िपोर्ट के अनुसार दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के सेंट्रल हिस्सों पर बना एक एटमॉस्फेरिक सर्कुलेशन अब लो-प्रेशर एरिया में बदल गया है. मौसम व‍िशेषज्ञों के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर डीप लो-प्रेशर एरिया बन जाएगा, जिससे तमिलनाडु और आस-पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर बारिश की संभावना बढ़ जाएगी. इसकी वजह से जन जीवन प्रभाव‍ित होगा. मूसलाधार बार‍िश के कारण बच्‍चों को स्‍कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड सकता है, ज‍िसके कारण तम‍िलनाडु के स्‍कूलों में छुट्टी घोष‍ित की जा सकती है.

Budget 2026: क्‍या रव‍िवार को पेश होगा बजट? आज शाम तक आ सकती है तारीख

विज्ञापन

द‍िल्‍ली एनसीआर में स्‍थ‍िति‍

दिल्ली-NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम), उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश के साथ-साथ तेज ठंडी हवाएं चलने की भी उम्मीद है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी.

स्कूल बंद रहेंगे या खुले?
अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से 9 और 10 जनवरी के लिए कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह स्थिति पर न‍िर्भर करती है. आमतौर पर भारी बारिश या अत्यधिक ठंड की स्थिति में जिलाधिकारी (DM) सुबह या एक दिन पहले छुट्टी का आदेश जारी करते हैं. कई राज्यों में शीतकालीन छुट्टियां पहले से ही चल रही हैं या इस सप्ताह समाप्त होने वाली हैं. अगर बारिश का अलर्ट ‘ऑरेंज’ या ‘रेड’ कैटेगरी में बदलता है, तो इन छुट्टियों को 2-3 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है.

नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में जलभराव (Waterlogging) की संभावना को देखते हुए प्रशासन ऐहतियातन स्कूलों को बंद करने या समय बदलने का निर्णय ले सकता है.

विज्ञापन

माता-पिता और छात्रों के लिए सलाह
माता-प‍िता स्कूल ग्रुप्स (WhatsApp) और स्थानीय समाचारों पर नजर रखें. DM का आधिकारिक आदेश आमतौर पर शाम तक आता है. अगर स्कूल खुले रहते हैं, तो भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है, इसलिए समय से पहले निकलने की योजना बनाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ