Cement Price Hike Alert: मकान बनाना होगा अब महंगा, अक्टूबर में प्रति बोरी 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम

Cement Price Hike in October: त्यौहारों के सीजन में घर बनाना महंगा हो सकता है. दरअसल, अक्टूबर में सीमेंट के दाम 5 से 20 रुपये प्रति बोरी तक महंगा होने की आशंका है.

Cement Price Hike October 2026 Price Rise Per Bag Reasons

सीमेंट के दाम में स‍ितंबर में भी इजाफा क‍िया गया था. (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

विज्ञापन

अगर आप पितृपक्ष (Shraddh) खत्म होने के बाद या नवरात्रों में अपने सपनों का आशियाना बनाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर थोड़ा असर डाल सकती है. खबर आ रही है कि इस साल अक्टूबर में सीमेंट की कीमतें देश के कई हिस्सों में 5 रुपये से लेकर 20 रुपये प्रति बोरी (Per Bag) तक बढ़ सकती हैं.

आखिर अचानक सीमेंट कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में क्यों हैं और सितंबर में सीमेंट का क्या हाल था? आइए, पूरा गणित समझते हैं.

विज्ञापन

सितंबर में भी बढ़े थे सीमेंट के रेट

अगर आपको लग रहा है कि दाम सिर्फ अक्टूबर में बढ़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है. सितंबर महीने में भी सीमेंट के दामों में तेजी देखी गई थी. दक्षिण भारत (South India) में तो सबसे ज्यादा तेजी देखी गई, जहां कीमतें 11 रुपये प्रति बोरी तक बढ़ीं. वहीं पश्‍च‍िमी भारत में 9 रुपये प्रति बोरी के ह‍िसाब से सीमेंट महंगा हुआ.

उत्तर, मध्य और पूर्व भारत के इलाकों में सीमेंट के दामों में 5-5 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी हुई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे देश में सीमेंट का औसतन ट्रेड प्राइस (All-India Average Trade Price) जुलाई और अगस्त में शांत रहने के बाद सितंबर में 7 रुपये बढ़कर 356 रुपये प्रति बोरी पर पहुंच गया था.

विज्ञापन

क्यों बढ़ रहे हैं सीमेंट के दाम?

  1. ईंधन और कोयले की बढ़ती कीमतें
    सीमेंट बनाने और उसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाने (Transportation) में ईंधन और ऊर्जा का बड़ा रोल होता है. हाल के हफ्तों में फ्यूल और एनर्जी की लागत बढ़ी है, जिससे कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है.
  2. बारिश के बाद निर्माण कार्यों में तेजी
    मानसून खत्म होने के साथ ही देश भर में पेंडिंग पड़े कंस्ट्रक्शन के काम तेजी पकड़ने लगते हैं. जैसे ही मांग (Demand) बढ़ती है, कंपनियां कीमतें बढ़ाने की कोशिश करती हैं.
  3. कंपनियों का मार्जिन सुधारने का प्रयास
    जुलाई और अगस्त में मांग सुस्त होने के कारण दूसरी तिमाही (Q2) में औसत कीमतें कम रहीं. इस वजह से कंपनियां अक्टूबर में रेट बढ़ाकर अपने घाटे की भरपाई करना चाहती हैं.

लेकिन क्या वाकई आपको तुरंत महंगी मिलेगी सीमेंट?
यहां ग्राहकों के लिए एक छोटी सी राहत भरी खबर भी है. वो ये क‍ि सितंबर में भी जब कंपनियों ने बिलिंग रेट बढ़ाए थे, तब कई सीमेंट डीलरों ने अपना तिमाही का टारगेट (Volume Target) पूरा करने के लिए ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सीमेंट बेचा. ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनियां अक्टूबर में दाम बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगी, लेकिन ये बढ़े हुए दाम बाजार में टिक पाएंगे या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि लोग वाकई कितनी सीमेंट खरीद रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आप घर का कंस्ट्रक्शन शुरू करने वाले हैं, तो बेहतर होगा कि अपने नजदीकी सीमेंट डीलर से मिलकर अभी के रेट्स पता कर लें और ज़रूरत के हिसाब से एडवांस बुकिंग या खरीदारी का सही समय तय कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ