Budget 2026: इस बार क्‍या रव‍िवार को पेश होगा आम बजट? आज शाम तक आ सकती है तारीख

प‍िछले कई सालों से केंद्र सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करती आई है. लेक‍िन इस बार 1 फरवरी, रव‍िवार का द‍िन है. इसके साथ रव‍िदास जयंती भी है. ऐसे में क्‍या इस बार बजट पेश करने की तारीख बदल जाएगी?

budget 2026 (1)

क्‍या इस बार रव‍िवार को बजट पेश होगा?

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. सोशल मीड‍िया पर लोगों ने आने वाले आम बजट से अपनी उम्‍मीदें भी जाह‍िर करनी शुरू कर दी है. हर साल ी तरह इस साल भी इसके 1 फरवरी 2026 को पेश होने की संभावना है, लेक‍िन इस बार 1 फरवरी का दिन रव‍िवार है और साथ ही रव‍िदास जयंती भी है. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि आम बजट को पेश करने की तारीख इस बार बदल सकती है. इस साल 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट का सत्र शुरू हो सकता है.

विज्ञापन

हालांक‍ि आज बुधवार 7 जनवरी 2026 को इस संबंध में संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक हो रही है. इसमें बजट पेश करने की तारीख भी जारी हो सकती है.

विज्ञापन

आज की बैठक में क्या होगा?

बजट सत्र की तारीखों और बजट पेश करने के दिन पर अंतिम निर्णय कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक में लिया जाएगा. माना जा रहा है कि बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो सकता है. आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी को पेश किए जाने की संभावना है. सरकार छुट्टी के दिन संसद चलाएगी या इसे 2 फरवरी (सोमवार) के लिए टालेगी, इस पर आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो सकती है.

विज्ञापन

क्‍या इस बार बनेगा र‍िकॉर्ड?
साल 2026 में 1 फरवरी को रविवार है. सरकारी सूत्रों और हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए 1 फरवरी को ही बजट पेश करने की तैयारी में है. अगर ऐसा होता है, तो यह हाल के वर्षों में पहली बार होगा जब रविवार को संसद की कार्यवाही बजट के लिए चलेगी.

विज्ञापन

क्या पहले भी कभी रविवार को बजट पेश हुआ है?
जी हां, भारतीय संसदीय इतिहास में ऐसा पहले भी हो चुका है. साल 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 27 फरवरी 1999 को बजट पेश किया था, उस दिन रविवार था. इसे लेकर शनिवार की मिसाल भी है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद साल 2020 और साल 2025 में शनिवार को बजट पेश कर चुकी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ