RBI Bank Holiday List: अक्‍टूबर में क‍ितने द‍िन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI की हॉल‍िडे ल‍िस्‍ट

अक्‍टूबर के पहले ही सप्‍ताह से छुट्ट‍ियों का स‍िलस‍िला शुरू हो गया है और पूरे महीने, बैंकों में कई द‍िनों की छुट्ट‍ियां रहने वाली हैं,क्‍योंक‍ि इसी महीने दूर्गा पूजा और दशहरा आद‍ि त्‍यौहार आ रहे हैं.

bank holiday

अक्‍टूबर में बैंकों में कब-कब छुट्टी रहेगी, जानें (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

RBI Bank Holiday 2026 : अक्‍टूबर आते ही त्‍यौहारों का मौसम भी शुरू हो जाता है. दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद द‍िवाली, छठ आद‍ि पर्व का स‍िलस‍िला पूरे महीने चलता रहता है. ऐसे में अगर आप अक्‍टूबर में बैंक जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो आपको सबसे पहले अक्‍टूबर में बैंकों की छुट्टी की ल‍िस्‍ट (Bank Holiday in October 2026) पर गौर करना चाह‍िए. हालांक‍ि छुट्ट‍ियों की सूची में कई छुट्टियां ऐसी भी हैं, जो क‍िसी खास राज्‍य या क्षेत्र के ल‍िए हैं.

विज्ञापन

आइये जानते हैं क‍ि अक्‍टूबर में बैंक क‍िस-क‍िस द‍िन बंद रहने वाले हैं और आप क‍िस द‍िन आसानी से अपने बैंक का काम पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब-कब है बैंकों में छुट्टी

2 अक्‍टूबर
2 अक्‍टूबर (October 2, 2026) को गांधी जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) के मौके पर पूरे देश के बैंकों में छुट्टी है.

विज्ञापन

10 अक्‍टूबर
10 अक्‍टूबर को महालया अमावस्‍या है और इस अवसर पर कर्नाटक और कोलकाता में बैंकों की छुट्टी है.

17 अक्‍टूबर
17 अक्‍टूबर को महासप्‍तमी के अवसर पर त्र‍िपुरा में बैंकों की छुट्टी है.

विज्ञापन

19 अक्‍टूबर
19 अक्‍टूबर को त्र‍िपुरा, म‍िजोरम, ओड‍िशा, तम‍िलनाडु असम, मण‍िपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, ब‍िहार, झारखंड और मेघालय में राम नवमी/दशहरा की छुट्टी है.

20 अक्‍टूबर
20 अक्‍टूबर को त्र‍िपुरा, गुजरात, म‍िजोरम, महाराष्‍ट्र, कर्नाटका, मध्‍य प्रदेश, ओड‍िशा, चंडीगढ़, तम‍िलनाडु, उत्‍तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्‍थान, जम्‍मू और कश्‍मीर, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, द‍िल्‍ली, गोवा, ब‍िहार, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, ह‍िमाचल प्रदेश, और आंध्र प्रदेश में दशहरा के मौके पर बैंकों की छुट्टी है. मण‍िपुर और स‍िक्‍कम को छोड़कर सभी राज्‍यों में 20 अक्‍टूबर को छुट्टी है.

विज्ञापन

21 अक्‍टूबर
21 अक्‍टूबर को त्र‍िपुरा, कर्नाटक, स‍िक्‍कि‍म, असम और पश्‍चिम बंगाल में दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है और बैंकों में छुट्टी रहेगी.

22 अक्‍टूबर
स‍िक्‍क‍िम में 22 अक्‍टूबर को भी दुर्गा पूजा के मौके पर छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन

23 अक्‍टूबर
इस द‍िन स‍िक्‍कम में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है.

29 अक्‍टूबर
हि‍माचल प्रदेश में करवा चौथ के कारण 29 अक्‍टूबर को बैंकों में छुट्टी है.

विज्ञापन

31 अक्‍टूबर
गुजरात में 31 अक्‍टूबर को सरदार वल्‍लवभाई पटेल का जन्‍म द‍िन होने के कारण बैंकों में छुट्टी है.

इसके अलावा बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शन‍िवार को और हर रव‍िवार को छुट्टी रहती है. इसल‍िए बैंक जाने से पहले आप आरबीआई की छुट्टि‍यों की ल‍िस्‍ट देख लें. हालांक‍ि ड‍िज‍िटल बैंक‍िंग सुव‍िधाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ