हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UP Holiday 2026: नए साल में 9 बार बना सकते हैं कहीं घूमने का प्‍लान, देखें 2026 का हॉलीडे कैलेंडर

UP Govt Holiday Calendar: यूपी की योगी सरकार ने राज्‍य के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए साल 2026 का हॉलीडे कैलेंडर जारी कर द‍िया है. साल 2026 में कर्मचार‍ियों को नौ बार तीन दिन की छुट्टी का मौका म‍िलेगा. आप इसके अनुसार कहीं घूमने का प्‍लान बना सकते हैं.

विज्ञापन
गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), बुद्ध पूर्णिमा (1 मई), रक्षाबंधन (28 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर) और क्रिसमस डे (25 दिसंबर) शुक्रवार के दिन पड़ रहे हैं.

UP Holiday Calendar 2026: उत्‍तर प्रदेश के सरकारी कर्मचार‍ियों को ज‍िस कैलेंडर का इंतजार था, वो अब आ गया है. जी हां योगी सरकार ने राज्‍य के सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए हॉलीडे कैलेंडर 2026 (Holiday Calender 2026) जारी कर द‍िया है. नए हॉलीडे कैंलेंडर 2026 के अनुसार यूपी के सच‍िवालय और अन्‍य सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्म‍ियों को नए साल में 9 बार तीन द‍िनों की छुट्टी म‍िलेगी. नए साल में सबसे ज्‍यादा छुट्ट‍ियां मार्च में हैं. मार्च के दौरान 5 सार्वजन‍िक छुट्टी और 5 सनडे भी पड़ रहा है. इसके अलावा साल की 6 छुट्ट‍ियां शुक्रवार को आ रही हैं. यानी आपके पास सैर-सपाटे का पूरा मौका है. आप इस कैलेंडर को देखकर अगले साल की छुट्ट‍ियों का प्‍लान बना सकते हैं.

सार्वजनिक छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट (list of public holidays 2026)

  • हजरत अली का जन्म – 3 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
  • महाशिवरात्रि – 15 फरवरी
  • होलिका दहन – 2 मार्च
  • होली – 4 मार्च
  • ईद – 21 मार्च
  • राम नवमी – 26 मार्च
  • महावीर जयंती – 31 मार्च
  • गुड फ्राइडे – 3 अप्रैल
  • अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल
  • बुद्ध पूर्णिमा – 1 मई
  • बकरीद – 27 मई
  • मोहर्रम – 26 जून
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • बारावफात – 26 अगस्त
  • रक्षा बंधन – 28 अगस्त
  • जन्माष्टमी – 4 सितंबर
  • गांधी जयंती – 2 अक्तूबर
  • दशहरा – 20 अक्तूबर
  • दीपावली – 8 नवंबर
  • गोवर्धन पूजा – 9 नवंबर
  • भैयादूज – 11 नवंबर
  • गुरुनानक जयंती – 24 नवंबर
  • क्र‍िसमस डे – 25 दिसंबर

2026 में 31 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे

सरकार ने साल 2026 के लिए 31 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की भी घोषणा की है. यहां उनकी ल‍िस्‍ट देखें

विज्ञापन
  • न्‍यू ईयर – 1 जनवरी
  • मकर संक्रांति – 14 जनवरी
  • बसंत पंचमी – 23 जनवरी
  • जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस – 24 जनवरी
  • संत रविदास जयंती – 1 फरवरी
  • शबे बारात – 4 फरवरी
  • होली – 5 मार्च
  • जमात-उल-विदा (अलविदा)/रमजान का अंतिम शुक्रवार – 13 मार्च
  • चेटी चंद – 19 मार्च
  • ईद-उल-फितर – 22 मार्च
  • ईस्टर सैटरडे – 4 अप्रैल
  • महार्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती – 5 अप्रैल
  • ईस्टर मंडे – 6 अप्रैल
  • चंद्रशेखर जयंती – 17 अप्रैल
  • परशुराम जयंती – 19 अप्रैल
  • लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती – 9 मई
  • बकरीद – 28 मई
  • मोहर्रम – 25 जून
  • चेहल्लुम – 4 अगस्त
  • विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
  • अनंत चतुर्दशी – 28 सितंबर
  • गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
  • महाराजा अग्रसेन जयंती – 11 अक्टूबर
  • महाष्टमी – 19 अक्टूबर
  • महर्षि वाल्मीकि जयंती – 26 अक्टूबर
  • सरदार वल्लभभाई पटेल तथा आचार्य नरेंद्र देव जयंती – 31 अक्टूबर
  • नरक चतुर्दशी – 8 नवंबर
  • छठ पूजा पर्व – 19 नवंबर
  • वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस – 16 नवंबर
  • हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स – 16 दिसंबर
  • चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस – 23 दिसंबर
  • क्रिसमस ईव – 24 दिसंबर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola