हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Matru Vandana Yojana: गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी! सरकार दे रही है 6000 रुपये तक की आर्थिक मदद, जानें कैसे मिलेगा फायदा

PM Matru Vandana Yojana 2026: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं को 6,000 रुपये तक मिलते हैं. जानिए पात्रता, पहली और दूसरी संतान पर मिलने वाली राशि और ऑनलाइन आवेदन का पूरा तरीका.

विज्ञापन
PM Matru Vandana के तहत 6000 रुपये तक की मदद म‍िलती है. (Photo - pmindia)

गर्भावस्था (Pregnancy) और बच्चे के जन्म के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. काम छूटने या खर्च बढ़ने से परिवार पर आर्थिक बोझ भी आ जाता है. महिलाओं की इसी परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) चला रही है.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को डायरेक्ट बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है. जान‍िये इस योजना का लाभ कैसे उठाया जा सकता है और किसे-कितने पैसे मिलते हैं.

महिलाओं को कितनी आर्थिक मदद मिलती है?

यह योजना बच्चों के जन्म के हिसाब से अलग-अलग किस्तों में पैसे देती है. पहले जीवित बच्चे के जन्म पर सरकार कुल 5000 रुपये दो किस्तों में देती है. पहली किस्त 3000 रुपये की होती है. प्रेगनेंसी रजिस्ट्रेशन और कम से कम एक एंटीनेटल चेक-अप कराने के बाद यह रकम जारी होती है.

विज्ञापन

दूसरी किस्त 2000 रुपये की होती है जो बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रेशन होने और 14 हफ्ते तक के सभी टीके लगवाने के बाद म‍िलती है.

दूसरा बच्चा (बेटी होने पर):
अगर दूसरा बच्चा बेटी है, तो सरकार एक ही बार में 6000 रुपये की सहायता राशि देती है. अगर सरकारी या मान्यता प्राप्त अस्पताल में डिलीवरी होती है, तो जननी सुरक्षा योजना के तहत अलग से पैसे मिलते हैं. इन सबको मिलाकर पहले बच्चे पर औसतन 6000 रुपये तक का लाभ मिल जाता है. पैसे सीधे डीबीटी के जरिए सीधे लाभार्थी के बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में भेजे जाते हैं.

विज्ञापन

कौन उठा सकता है इस योजना का फायदा?
यह योजना सभी पात्र गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए है. पहले बच्चे के लिए और दूसरे बच्चे के रूप में बेटी के जन्म पर यह लाभ मिलता है. जो महिलाएं केंद्र या राज्य सरकार के अधीन नौकरी करती हैं, या किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में काम करती हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं.

इसके लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप या आपके परिवार में कोई इस योजना के लिए पात्र है, तो इन तरीकों से आवेदन किया जा सकता है:

विज्ञापन

अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र (Anganwadi Centre) या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाएं.
आप खुद ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल pmmvy.wcd.gov.in के जरिए भी आवेदन कर सकती हैं.

जरूरी दस्तावेज:
आवेदन के दौरान आधार कार्ड की जानकारी, प्रेगनेंसी से जुड़े दस्तावेज और बैंक पासबुक की डिटेल देनी होगी. इसके बाद आप पोर्टल पर स्टेटस भी चेक कर सकती हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola