Delhi Khadi Skill Scheme: दिल्ली में युवाओं को मिलेगा फ्री स्किल सीखने का मौका, रोज 400 रुपये वजीफा, फ्री खाना और बिजनेस लोन, जानें पूरी ड‍िटेल

Delhi Khadi Skill Development Scheme 2026: दिल्ली सरकार 1,790 युवाओं को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप का फ्री कोर्स कराएगी. 7 दिनों तक 400 रुपये प्रतिदिन वजीफा, फ्री खाना और लोन सहायता मिलेगी. जानें पात्रता और आवेदन का तरीका.

Delhi Khadi Skill Development Scheme 2026: Free Training, 400 Rs Daily Stipend, Eligibility and Online Application Process in Hindi.

फ्री ट्रेन‍िंग के साथ युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा भी म‍िलेगा. (Photo -AI)

दिल्ली में रहने वाले युवाओं और असंगठित क्षेत्र के कारीगरों के लिए खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (Delhi Khadi and Village Industries Board) एक बेहतरीन योजना लेकर आया है. दिल्ली खादी कौशल विकास योजना (Delhi Khadi Skill Development Scheme) के तहत राजधानी के 1790 युवाओं को बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप आर्टिस्ट्री जैसे लोकप्रिय और ट्रेंडिंग कोर्सेज में बिल्कुल मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी.

विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस योजना के लिए 1.15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है. सबसे खास बात यह है कि सीखने के साथ-साथ युवाओं को रोजाना 400 रुपये का नकद वजीफा (Stipend) और फ्री दोपहर का खाना भी मिलेगा. जान‍िये इस योजना से जुड़ी हर एक जरूरी बात.

विज्ञापन

योजना की बड़ी बातें

ट्रेनिंग में शामिल होने वाले हर युवा को 400 रुपये प्रतिदिन का कैश वजीफा दिया जाएगा. 7 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान रोजाना दोपहर का खाना फ्री मिलेगा. कोर्स पूरा करने पर सरकार की ओर से आधिकारिक सीएम सर्टिफिकेट (CM Certificate) और पहचान पत्र (ID Card) मिलेगा. ट्रेनिंग के चौथे दिन बैंक अधिकारियों का स्पेशल सेशन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और MSME स्कीम के तहत आसान बिजनेस लोन लेने का तरीका समझाया जाएगा. युवाओं को अपना सामान या सर्विस बेचने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, प्रोडक्ट फोटोग्राफी, ई-मार्केटिंग और ब्रांड प्रमोशन भी सिखाया जाएगा.

ट्रेनिंग का फॉर्मेट और ड्यूरेशन
यह 7 दिन (कुल 56 घंटे) का प्रैक्टिकल और आधुनिक ट्रेनिंग प्रोग्राम होगा. इस दौरान बेकरी, हेयर स्टाइलिंग और मेकअप आर्टिस्ट्री जैसे कोर्सेज कराए जाएंगे.

विज्ञापन

ये ट्रेनिंग राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) से संबद्ध एजेंसियां दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ट्रेनिंग कैंप (Training Camps) लगाएंगी. एजेंसियों के चयन के लिए 10 नवंबर 2026 तक निविदा (Tender) मांगी गई है, जिसके तुरंत बाद कैंप शुरू हो जाएंगे.

पात्रता और योग्यता
आवेदक पिछले कम से कम 5 वर्षों से दिल्ली में रह रहा हो. इसके ल‍िए सामान्य, SC, ST, OBC, अल्पसंख्यक (Minority), महिलाएं, दिव्यांग और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के आवेदक पात्र हैं. दिल्ली के असंगठित क्षेत्र के कारीगर और नए युवा जो अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, इसके ल‍िए अप्‍लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए माध्यमों से आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • ई-श्रम पोर्टल (e-Shram Portal) के जरिए.
  • अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (CSC Centre) पर जाकर.
  • दिल्ली खादी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ