Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper: 1 नवंबर से दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर! महज 16 घंटे में पहुंचेगी मुंबई, देखें टाइमिंग और किराया

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Sleeper: बेंगलुरु से मुंबई के बीच 1 नवंबर से शुरू हो सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन. 16 घंटे में तय होगी दूरी. जानिए रूट, 7 स्टॉपेज, कोच की संख्या और अनुमानित किराए की पूरी रिपोर्ट.

Bengaluru to Mumbai Vande Bharat Sleeper Train Launch Date, Route, Stoppages, Timings and Ticket Price Details in Hindi.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस 1,118 किमी की दूरी को महज 16 घंटे 5 मिनट में पूरा कर लेगी. यानी इस ट्रेन से सफर करने पर यात्रियों के करीब 6 घंटे बचेंगे.(Photo - PTI)

बेंगलुरु और मुंबई के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है. टेक सिटी बेंगलुरु और देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) ट्रेन बहुत जल्द पटरी पर दौड़ती हुई नजर आ सकती है. खबरों के मुताबिक, इस ट्रेन का उद्घाटन कर्नाटक राज्योत्सव के मौके पर यानी 1 नवंबर को हो सकता है और आम जनता के लिए इसकी नियमित सेवाएं 2 नवंबर से शुरू हो सकती हैं. जान‍िये इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पूरा रूट, टाइमिंग, किराया और स्टॉपेज क्या-क्या होंगे.

विज्ञापन

कितना बचेगा समय?

अभी बेंगलुरु और मुंबई के बीच चलने वाली उद्यान एक्सप्रेस (Udyan Express) लगभग 1134 किमी की दूरी तय करने में करीब 22 घंटे का समय लेती है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस 1118 किमी की दूरी को महज 16 घंटे 5 मिनट में पूरा कर लेगी. यानी इस ट्रेन से सफर करने पर यात्रियों के करीब 6 घंटे बचेंगे.

विज्ञापन

संभावित टाइमिंग क्‍या होगी :
बेंगलुरु (SMVT) से मुंबई (CSMT): शाम 7:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी.
मुंबई (CSMT) से बेंगलुरु (SMVT): रात 8:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी.
(यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलने की उम्मीद है.)

किन 7 स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन?
प्रस्तावित रूट के अनुसार, यह ट्रेन बेंगलुरु के सर एम. विश्‍वेश्‍वरैया टर्मिनल (SMVT) और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच चलेगी. रास्ते में इसके 7 प्रमुख स्टॉपेज होने की संभावना है:

विज्ञापन

अनंतपुर (ATP) – आंध्र प्रदेश
गुंतकल जंक्शन (GTL) – आंध्र प्रदेश
रायचूर (RC) – कर्नाटक
कलबुर्गी (KLBG) – कर्नाटक
सोलापुर (SUR) – महाराष्ट्र
पुणे जंक्शन (PUNE) – महाराष्ट्र
कल्याण जंक्शन (KYN) – महाराष्ट्र

कोच और बर्थ की संख्या
इस 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी:
AC 3-Tier (3A): 11 कोच (611 सीट/बर्थ)
AC 2-Tier (2A): 4 कोच (188 सीट/बर्थ)
AC 1st Class (1A): 1 कोच (24 सीट/बर्थ)

विज्ञापन

कितना होगा अनुमानित किराया?
वंदे भारत स्लीपर का किराया आम एक्सप्रेस ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा होगा, लेकिन इसकी स्पीड और सुविधाओं के लिहाज से यह बेहद किफायती माना जा रहा है.

AC 3-Tier (3A): लगभग 2684 रुपये
AC 2-Tier (2A): लगभग 3466 रुपये
AC First Class (1A): लगभग 4250 रुपये

विज्ञापन

कब से शुरू होगी बुकिंग?
हालांकि 1 नवंबर को इसके संभावित उद्घाटन की चर्चा है, लेकिन रेलवे की ओर से आधिकारिक टाइमटेबल, किराए और बुकिंग खुलने की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ