Railway New Rule: ट्रेन में चार्जर या दवाइयां भूल गए? अब स्टेशन पर Blinkit डिलीवर करेगा सामान, जानें रेलवे का नया नियम

Indian Railways Blinkit Service: ट्रेन यात्रा के दौरान मोबाइल चार्जर, दवाइयां और स्नैक्स मंगवाना हुआ आसान. साउदर्न रेलवे ने 7 स्टेशनों पर ब्लिंकिट के साथ शुरू की क्विक डिलीवरी सेवा. जानिए इस्तेमाल करने का तरीका.

Indian Railways Blinkit Delivery Service: How to Order Chargers, Medicines and Snacks at Railway Stations in Hindi.

ट्रेन में पानी, स्‍नैक्‍स से लेकर दवाओं तक अब Blinkit डिलीवर करेगा.(फोटो - एआई)

ट्रेन में सफर के दौरान अगर मोबाइल चार्जर घर छूट जाए, सिरदर्द की दवा की तुरंत जरूरत पड़ जाए, या बच्चों के लिए स्‍नैक्स खत्म हो जाएं, तो सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि कम स्टॉपेज में प्लेटफॉर्म पर उतरकर सामान कैसे खरीदें. कई बार तो ट्रेन छूटने के डर से लोग प्लेटफॉर्म पर उतरते ही नहीं हैं. यात्रियों की इसी परेशानी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए भारतीय रेलवे के साउदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit (ब्लिंकिट) के साथ एक खास पार्टनरशिप की है. अब यात्री ट्रेन के सफर के दौरान सीधे ऐप से ऑर्डर करके चुनिंदा स्टेशनों पर अपना जरूरी सामान पा सकेंगे. जान‍िये यह नई सर्विस कैसे काम करेगी.

विज्ञापन

आप क्या-क्या ऑर्डर कर सकेंगे?

रेलवे और ब्लिंकिट की इस पहल का मकसद यात्रियों को यात्रा के दौरान लगने वाली हर जरूरी चीज मिनटों में उपलब्ध कराना है. मोबाइल चार्जर, ईयरफोन, डेटा केबल और अन्य जरूरी एक्सेसरीज के अलावा अचानक जरूरत पड़ने वाली पेनकिलर, ओआरएस, बैंड-एड और फर्स्ट-एड का सामान तक ऑर्डर कर सकते हैं. टूथब्रश, पेस्ट, साबुन, फेस वॉश, वेट वाइप्स और अन्य रोजमर्रा का सामान भी मंगा सकेंगे. इसके साथ ही पैकेज्ड स्‍नैक्स, बिस्किट, पानी, जूस और रिफ्रेशमेंट्स के ल‍िए भी सामान मंगा सकते हैं. हालां‍क‍ि प्रोडक्ट्स की उपलब्धता आपके चुने गए स्टेशन और वहां के स्टॉक पर निर्भर करेगी।)

विज्ञापन

यह डिलीवरी सुविधा कैसे काम करेगी?

  • सफर के दौरान अपने मोबाइल में Blinkit App खोलें.
  • अपनी लोकेशन या आने वाले रेलवे स्टेशन का नाम चुनें.
  • अपनी जरूरत का सामान सेलेक्ट करके ऑर्डर प्लेस करें.

जब ट्रेन उस स्टेशन पर पहुंचेगी, तो स्टेशन पर बनाए गए विशेष डिलीवरी पॉइंट (Platform/Entry Gate) से आप अपना ऑर्डर ले सकेंगे. इससे आपको स्टेशन के बाहर दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ट्रेन छूटने का जोखिम भी बिल्कुल नहीं रहेगा.

विज्ञापन

फिलहाल किन 7 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी यह सुविधा?
शुरुआती चरण में यह पायलट प्रोजेक्ट साउदर्न रेलवे के सलेम डिवीजन के 7 प्रमुख स्टेशनों पर शुरू किया गया है:

  • कोयंबटूर जंक्शन (Coimbatore Junction)
  • कोयंबटूर नॉर्थ (Coimbatore North)
  • पोदनूर जंक्शन (Podanur Junction)
  • तिरुप्पुर (Tiruppur)
  • इरोड जंक्शन (Erode Junction)
  • सलेम जंक्शन (Salem Junction)
  • करूर (Karur)

बता दें क‍ि यह सेवा अभी सिर्फ इन्हीं चुनिंदा 7 स्टेशनों पर शुरू की गई है, पूरे देश में नहीं. इसलिए ऑर्डर करने से पहले अपने ऐप में स्टेशन और सर्विस की उपलब्धता जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ