Jio के इस प्लान में मिलेगी 36 की वैलिडिटी, 72GB डेटा और ढेरों फायदे, बस इतनी चुकानी होगी कीमत

28 दिन वाले रिचार्ज से परेशान हैं तो Jio का ये प्लान 36 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 72GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 5G डेटा के साथ JioHotstar, AI Cloud और Google Gemini Pro जैसे एक्स्ट्रा फायदे भी मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio
1 / 7
28 दिन वाले रिचार्ज से हैं परेशान तो जियो का 36 दिन वाला रिचार्ज आपके लिए सही सबित होसकता है. (Image Credit-IA)

देशभर में करोड़ों लोग जियो की मोबाइल सर्विस इस्तेमाल करते हैं. कंपनी भी अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करती है. अब जियो के पोर्टफोलियो में 28 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज मौजूद हैं, जिनमें 36 दिन वाला प्लान भी शामिल है.

विज्ञापन

28 दिन की वैलिडिटी से छुटकारा

28 दिन की वैलिडिटी से छुटकारा2 / 7

अगर आप हर 28 दिन में रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो जियो का यह प्लान आपके काम आ सकता है. इसमें सामान्य 28 दिन से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही कॉलिंग, SMS और डेटा जैसे जरूरी बेनिफिट्स भी शामिल हैं. (Image Credit-Jio)

विज्ञापन

36 दिन के लिए 450 रुपये का खर्च

36 दिन के लिए 450 रुपये का खर्च3 / 7

जियो के इस प्लान की कीमत 450 रुपये है. इसमें यूजर्स को कुल 36 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब सवा महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. (Image Credit-Jio)

रोज 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

रोज 100 SMS के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग4 / 7

450 रुपये वाले प्लान में 36 दिनों तक लोकल और STD नंबरों पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं. ऐसे में कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से कोई प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ती. (Image Credit-Jio)

विज्ञापन

36 दिन में मिलेगा 72GB डेटा

36 दिन में मिलेगा 72GB डेटा5 / 7

ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी इस प्लान में अच्छा डेटा मिलता है. इसमें 36 दिनों के लिए कुल 72GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. यानी हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. पात्र यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है. (Image Credit-Jio)

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी6 / 7

इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं मिलता, बल्कि कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी शामिल हैं. यूजर्स को JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे मोबाइल पर OTT कंटेंट देखा जा सकता है. (Image Credit-Jio)

विज्ञापन

AI से जुड़े भी मिलेंगे फायदे

AI से जुड़े भी मिलेंगे फायदे7 / 7

जियो के इस प्लान में 50GB AI Cloud स्टोरेज भी दिया जाता है. इसके अलावा ग्राहकों को 18 महीने के लिए Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन मिलता है. यानी ₹450 का यह प्लान डेटा और कॉलिंग के साथ OTT और AI से जुड़े फायदे भी देता है. (Image Credit-Jio)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन