FASTag New Rule: टोल प्लाजा पर FASTag न चले तो क्या सच में लगता है दोगुना टैक्स? जानें NHAI का यह नया नियम

NHAI FASTag New Rules: नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान अगर FASTag स्कैन न हो, तो दोगुना टैक्स देने की जरूरत नहीं है. पहले एनएचएआई के ये न‍ियम जान लें.

NHAI FASTag Rules Update: Is Double Toll Tax Applicable if FASTag Not Working or Scanner Fails in Hindi.

कई बार ऐसा होता है क‍ि टोल पर FASTag काम नहीं करता है या सर्वर डाउन हो जाता है. (फोटो - एआई)

नेशनल हाईवे पर सफर करते समय अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि टोल प्लाजा पर अचानक FASTag स्कैन नहीं होता या सर्वर डाउन होने की वजह से पेमेंट फेल हो जाता है. ऐसे में मन में सबसे बड़ा डर यही होता है कि क्या अब दोगुना टोल टैक्स देना पड़ेगा? अक्सर टोल कर्मियों और यात्रियों के बीच इस बात को लेकर बहस भी हो जाती है. लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर वसूली को लेकर स्पष्ट नियम बनाए हैं. जान‍िये, FASTag न चलने पर आपको कितना टैक्स देना होगा.

विज्ञापन

FASTag काम न करे तो कितना लगेगा टैक्स?

पहले के नियमों के तहत अगर किसी गाड़ी पर FASTag नहीं होता था या वो स्कैन नहीं हो पाता था, तो सीधे दोगुना टोल टैक्स वसूल लिया जाता था. लेकिन एनएचएआई (NHAI) ने अब इसमें बड़ा बदलाव किया है. अब दोगुना टैक्स लगेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप पेमेंट किस माध्यम से कर रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आपका FASTag स्कैन नहीं हो रहा है और आप कैश देने के बजाय Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI या किसी डिजिटल माध्यम से भुगतान करते हैं, तो आपको दोगुना टैक्स नहीं देना होगा. ऐसे में आपसे सिर्फ सामान्य टोल टैक्स का 1.25 गुना यानी 25% एक्‍स्‍ट्रा ही लिया जाएगा. अगर आप डिजिटल पेमेंट की जगह सीधे कैश देते हैं, तो आपको नियम के मुताबिक दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ सकता है. सरकार का यह कदम टोल प्लाजा पर कैशलेस और डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए है.

बिना टोल दिए निकलने पर लगेगा भारी जुर्माना
अगर कोई वाहन चालक टोल प्लाजा पर बिना टैक्स चुकाए गाड़ी निकाल लेता है और 72 घंटे के भीतर उस बकाया टोल का भुगतान नहीं करता है, तो NHAI उस पर सख्त कार्रवाई करते हुए दोगुना जुर्माना लगा सकता है.

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी या ओवरचार्जिंग से बचने के लिए हमेशा अपनी गाड़ी में FASTag एक्टिव रखें और पर्याप्त बैलेंस बनाए रखें. अगर स्कैनर की खराबी के कारण FASTag रीड नहीं हो रहा है, तो कैश देने के बजाय हमेशा UPI के जरिए 1.25 गुना चार्ज देकर रसीद जरूर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ