Virtual Metro Smart Card: अब जेब में कार्ड रखने की जरूरत नहीं, मोबाइल से ऐसे करें मेट्रो में सफर; जानें पूरा प्रोसेस

Virtual Metro Smart Card Delhi Mumbai Bangalore: अब मेट्रो सफर के लिए कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं है. मोबाइल ऐप के जरिए वर्चुअल कार्ड बनाएं, रिचार्ज करें और QR कोड से एंट्री लें. पूरी जानकारी पढ़ें.

virtual smart metro card

वर्चुअल स्मार्ट कार्ड आपके स्मार्टफोन में चलने वाला एक डिजिटल मेट्रो कार्ड है. (Photo - AI)

रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही काम की खबर है. अब सफर करने के दौरान हर बार पर्स या बैग से मेट्रो स्मार्ट कार्ड निकालने की झंझट से छुटकारा मिलने वाला है. दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में यात्री अब अपने स्मार्टफोन के जरिए वर्चुअल स्मार्ट कार्ड या डिजिटल टिकटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

इस डिजिटल सुविधा के जरिए आप अपने मोबाइल से ही कार्ड का बैलेंस चेक करने, उसे रिचार्ज करने और सीधे क्यूआर कोड से मेट्रो गेट पर एंट्री पा सकते हैं. जान‍िये वर्चुअल स्मार्ट कार्ड क्या है और मोबाइल से इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है.

विज्ञापन

क्या है वर्चुअल मेट्रो स्मार्ट कार्ड और इसके फायदे?

वर्चुअल स्मार्ट कार्ड आपके स्मार्टफोन में चलने वाला एक डिजिटल मेट्रो कार्ड है. इसमें आपको पहले से पैसे जोड़ने होते हैं. इसके बाद ऐप के जरिए क्यूआर कोड जनरेट करके आप मेट्रो स्टेशन के ऑटोमैटिक गेट पर स्कैन कर सकते हैं. इससे आपको हर यात्रा के लिए लंबी लाइनों में लगकर टोकन या पेपर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. प्लास्टिक का फिजिकल कार्ड खो जाने या घर भूल जाने का झंझट भी पूरी तरह खत्म हो जाता है.

किन-किन शहरों में मिलती है यह सुविधा?
फिलहाल देश के कई प्रमुख शहरों के मेट्रो ऐप में डिजिटल यात्रा से जुड़ी सुविधाएं दी जा रही हैं.

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो: DMRC Sarthi ऐप

बेंगलुरु मेट्रो: Namma Metro ऐप

विज्ञापन

मुंबई मेट्रो: Mumbai 1 ऐप

पुणे मेट्रो: आधिकारिक पुणे मेट्रो ऐप

विज्ञापन

हर शहर के मेट्रो निगम के नियम और सुविधाएं अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए सफर करने से पहले संबंधित ऐप के फीचर्स जरूर चेक कर लें.

मोबाइल से वर्चुअल कार्ड कैसे बनाएं और रिचार्ज करें?
अपने फोन में डिजिटल मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

विज्ञापन
  • सबसे पहले अपने शहर का आधिकारिक मेट्रो ऐप जैसे DMRC Sarthi डाउनलोड करें.
  • अपने मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन या रजिस्टर करें.
  • ऐप के होम पेज पर Virtual Card या डिजिटल ट्रेवल से जुड़े विकल्प को खोजें.
  • विकल्प मिलने पर अपने वर्चुअल कार्ड को ओपन करें और Top Up पर क्लिक करें.
  • अपनी जरूरत के मुताबिक पैसे (बैलेंस) डालें और यूपीआई या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पूरा करें.

स्टेशन पर मोबाइल से एंट्री कैसे मिलेगी?

  • मेट्रो स्टेशन पहुंचने पर अपने शहर का आधिकारिक मेट्रो ऐप खोलें.
  • वर्चुअल कार्ड या क्यूआर टिकट सेक्शन में जाएं.
  • स्क्रीन पर जो QR Code आएगा, उसे एंट्री गेट पर लगे स्कैनर के सामने दिखाएं. गेट अपने आप खुल जाएगा.

सफर पर निकलने से पहले अपने फोन की बैटरी जरूर चेक कर लें, ताकि स्टेशन पर एंट्री के समय किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ