Bihar Election 2025: वोट‍िंग से पहले कब तक जुड़वा सकते हैं वोटर लिस्ट में आपका नाम? जानें तरीका

Bihar voter list 2025: बहुत से लोगों को श‍िकायत है क‍ि वोटर ल‍िस्‍ट में उनका नाम शाम‍िल नहीं है. ऐसे में आइये आपको बताते हैं क‍ि वोट‍िंग से पहले कब तक आप वोटर लिस्‍ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

Untitled design (84)
विज्ञापन

Bihar Election 2025: ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election) की तारीखें जारी कर दी गई हैं और अब ब‍िहार वास‍ियों को उस तारीख पर जाकर बस वोट देना है. लेक‍िन ऐसे बहुत से वोटर हैं, जिनके नाम वोटर ल‍िस्‍ट (Bihar voter list 2025) से हटा द‍िए गए हैं. अगर आपका नाम भी वोटर ल‍िस्‍ट में शाम‍िल नहीं है और आपको इस बात की टेंशन हो रही है क‍ि अब आपका नाम वोटर ल‍िस्‍ट में आ सकता है या नहीं. तो आपको आपको बता दें क‍ि अब भी आप अपना नाम वोटर ल‍िस्‍ट में शाम‍िल कर सकते हैं.

बदलने वाला है UPI यूज करने का आपका एक्‍सपीर‍िएंस, अब ड‍िज‍िटल भुगतान के ल‍िए ऐसे होगा ऑथेंट‍िकेशन

विज्ञापन

चुनाव से क‍ितने द‍िन पहले तक जुड़ सकता है आपका नाम
बिहार विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को होगा. नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. अब आपके मन में ये सवाल है क‍ि आपका नाम वोटर ल‍िस्‍ट में कब तक जुड़ सकता है?

तो आपको बता दें क‍ि ज‍िन लोगों का नाम अंत‍िम सूची में नहीं है, वे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने से 10 दिन पहले तक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, कोई भी नया मतदाता, वोटर ल‍िस्‍ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए योग्‍य नहीं होगा.

विज्ञापन

वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे जुड़वाएं
इसके ल‍िए आपको फॉर्म-6 भरना होगा. ये फॉर्म आपको voters.eci.gov.in या nvsp.in पर म‍िल जाएगा. इस वेबसाइट पर जाएं और वहां ‘New Registration for General Elector’ सेक्शन में जाएं. यहां आपको फॉर्म-6 द‍िख जाएगा. इस फॉर्म में जरूरी व‍िवरण दर्ज करें जैसे क‍ि अपना नाम, उम्र, जेंडर, पता और आधार कार्ड या पैन नंबर. सबमिट करें.

वैसे आप बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मदद से ये प्रक्र‍िया ऑफलाइन भी पूरी कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ