News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा को लेकर 11 जून 2025 को जम्मू के तवी नदी तट पर विश्व हिंदू परिषद ने ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर प्रथम पूजा का आयोजन किया गया, जो पूरा हो चुका है। पूजा त्रिकूट पहाड़ियों और रघुनाथ मंदिर की पृष्ठभूमि में माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता के साथ किया गया है, जो अमरनाथ यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 38 दिनों तक चलेगी, जो 9 अगस्त को सावन पूर्णिमा पर समाप्त होगी। आइए जानते हैं कि इस यात्रा का क्या महत्व है और इसके लिए क्या-क्या चीजें जरूरी हैं?
अमरनाथ यात्रा अपने आप में अनूठी तीर्थयात्रा है। यह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि आत्मिक तपस्या और शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है। यह यात्रा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा तक होती है। यहां प्राकृतिक रूप से बर्फ से भगवान शिव का शिवलिंग बनता है, जिसे हिमलिंग भी कहा जाता है। बाबा शिव के इस स्वरूप को बर्फानी भी कहा गया है। स्कंद पुराण और कालिका पुराण के अनुसार इस गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी, जो अमरता और मोक्ष का रहस्य बताती है। मान्यता है कि इस कथा को सुनने से मृत्यु का भय समाप्त होता है और व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त करता है।
यह यात्रा श्रद्धा, तप और समर्पण का संगम है। हर साल लाखों लोग इस कठिन यात्रा को पूरा करते हैं। स्कंद पुराण में कहा गया है, ‘अमरनाथ गमनं पुण्यं मृत्युञ्जय पदं लभेत्,’ अर्थात् अमरनाथ की यात्रा करने वाला व्यक्ति मृत्यु को जीतने वाला शिव-पद प्राप्त करता है। यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक शांति देती है, बल्कि तांत्रिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शिव-तत्त्व और चंद्र-तत्त्व के योग को दर्शाती है।
यात्रा में शामिल होने के लिए आपके पास हेल्थ सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके लिए साइट पर सभी राज्यों में डॉक्टरों की लिस्ट भी जारी की गई है। साथ ही इसमें वह फॉर्म भी है, जिसमें इस सर्टिफिकेट में क्या-क्या चाहिए, उसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर सबसे ऊपर यात्रा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी का समाधान दिया गया है। इसके लिए पहला ऑप्शन ईमेल सपोर्ट का दिया गया है, जिसमें किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए ईमेल एड्रेस ITHELPDESKSASB1@GMAIL.COM पर अपनी बात रख सकते हैं। वहीं, दूसरी हेल्प डेस्क ITHELPDESKSASB2@GMAIL.COM पर भी जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें Utility, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।