मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन कब शुरू होगा? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

India’s First High-Speed Train: मुंबई-अहमदाबाद प्रोजेक्ट को पूरे भारत में हाई-स्पीड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है. अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीद जताई है कि अगले साल के मिड में ट्रेन का ट्रायल रन शुरू हो जाएगा.

BULLET TRAIN.jpg

बुलेट ट्रेन और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (AI Image and X/@AshwiniVaishnaw)

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Trial Run: इंडिया में हाई स्पीड रेल का इंतजार हर हिंदुस्तानी कर रहा है, अब इसको लेकर अहम अप्डेट सामने आया है.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल ऑपरेशन मई या जून 2027 में शुरू होने की उम्मीद है. टेस्टिंग सबसे पहले मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के पूरे हो चुके हिस्से पर की जाएगी, और कामयाब ट्रायल के 2 से चार महीने बाद पैसेंजर सर्विस शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन

कब होगा बुलेट ट्रेन का उद्घाटन?

वडोदरा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में बोलते हुए, वैष्णव ने कहा कि भारत की अपनी हाई-स्पीड ट्रेन का पहला बॉडी फ्रेम तैयार हो गया है और इसकी मजबूती की जांच के लिए इसे ‘स्क्वीज टेस्टिंग’ के लिए भेजा गया है. रेल मंत्री ने कहा कि ट्रायल के बाद, तकरीबन 2 से 4 महीने की टेस्टिंग के बाद इसका उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने इस प्रोजेक्ट से ट्रैवल टाइम में होने वाली बड़ी कमी पर भी जोर दिया और कहा कि वडोदरा से सफर करने वाले पैसेंजर्स तकरीबन 90 मिनट में मुंबई पहुंच सकेंगे.

विज्ञापन

कई फेज में शुरू होंगी सर्विस

इस कॉरिडोर का कंस्ट्रक्शन वर्ड से चल रहा है. रेल मंत्री के मुताबिक, सूरत-वापी सेक्शन के दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है. बुलेट ट्रेन सर्विस स्टेजेज में शुरू की जाएगी, जिसकी शुरुआत सूरत-बिलिमोरा सेक्शन से होगी. इसके बाद वापी-सूरत सेक्शन आएगा, जबकि वापी-अहमदाबाद सेक्शन को तीसरे स्टेज के तौर पर प्लान किया गया है. इसके बाद अहमदाबाद-ठाणे सेक्शन शुरू किया जाएगा, जिससे बाद पूरी अहमदाबाद-मुंबई सर्विस का रास्ता साफ हो जाएगा. वैष्णव ने रेलवे के बड़े पैमाने पर मॉडर्नाइजेशन की तरफ भी इशारा किया, जिसमें स्टेशनों का रीडेवलपमेंट, नए ट्रैक और ऑपरेशनल और रिजर्वेशन सिस्टम में अपग्रेड शामिल हैं.

7 और बुलेट ट्रेन रूट बनाने की तैयारी

भारत सरकार ने 7 और हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव भी रखा है, जिससे आने वाले दशकों में बुलेट ट्रेन का जाल पूरे भारत में बिछ सकता है. आइए जानते हैं कि वो रूट्स कौन-कौन से हैं.

विज्ञापन
  • दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर
  • वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी कॉरिडोर
  • मुंबई-पुणे कॉरिडोर
  • पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर
  • बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर
  • बेंगलुरु-हैदराबाद कॉरिडोर
  • चेन्नई-हैदराबाद कॉरिडोर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ