ATM New Rule: ATM से सिर्फ कैश ही नहीं, अब तुरंत हाथ में मिलेगा नया डेब‍िट और क्रेडिट कार्ड! बैंक करने जा रहे हैं बड़े बदलाव

ATM Services Upgrade 2026: बैंक बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं. अब एटीएम मशीन से कैश ही नहीं, RuPay डेबिट, क्रेडिट कार्ड भी तुरंत म‍िल जाएगा. आइये जानते हैं क‍ि 9 बैंकों ने कौन सा नया प्लान तैयार क‍िया है और कौन सी नई सुविधाएं म‍िलने वाली हैं.

Get Instant Credit Card from ATM Machine SBI PNB

ATM New Rules: अब एटीएम से ही तुरंत मिलेगा नया Debit और Credit Card! बैंक के चक्कर काटने से मिली मुक्ति

New ATM Rules Instant RuPay Debit Card Issuance: इस बात से तो आप वाक‍िफ होंगे क‍ि जब भी नए डेब‍िट या क्रेड‍िट कार्ड बनवाने की बात आती है, तो बैंकों के कई बार चक्‍कर काटने पड़ते हैं. इसके अलावा नए एटीएम या क्रेडिट कार्ड के ल‍िए अप्लाई करने के हफ्तों बाद भी कूरियर का इंतजार करना पड़ता है. लेक‍िन अब ये सब जल्‍द ही खत्‍म होने वाला है. अब आप सीधे अपने नजदीकी एटीएम मशीन पर जाकर कुछ ही मिनटों में अपना नया पर्सनलाइज्ड कार्ड पा सकेंगे.

विज्ञापन

ये बात आपको हैरान कर सकती है, लेक‍िन ये सच है. दरअसल, मुंबई में आयोजित ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने बैंकिंग को आसान बनाने के लिए तीन बड़े डिजिटल उपायों की घोषणा की है, जिसमें यह नया ओपन-सोर्स एंड्रॉइड-बेस्ड एटीएम सॉल्यूशन भी शामिल है.

विज्ञापन

एटीएम मशीन से सीधे मिलेंगे ये 3 तरह के कार्ड

अब तक एटीएम मशीनों का इस्तेमाल सिर्फ पैसे निकालने, डिपॉजिट करने या पिन (PIN) बदलने के लिए होता था. लेकिन नई टेक्नोलॉजी वाली मशीनों से आप सीधे RuPay डेबिट कार्ड (Debbit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) भी बनवा सकेंगे. आप ऑन द स्पॉट अपने कार्ड को प्रिंट कराकर प्राप्त कर सकेंगे. यानी कूरियर का झंझट खत्म हो जाएगा और मशीन से कार्ड निकलते ही आप उससे कैश निकालने या शॉपिंग करने के लिए तुरंत इस्तेमाल भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

कौन-कौन से बैंक कर रहे हैं इस पर काम?
फिलहाल इस नए एटीएम सॉल्यूशन का ट्रायल चल रहा है. फ‍िलहाल इसके असेसमेंट में 9 बड़े बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और एटीएम बनाने वाली कंपनियां शाम‍िल हैं.

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के ये बैंक इसकी टेस्‍ट‍िंग कर रहे हैं:

विज्ञापन
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ इंडिया (BoI)
  • यूको बैंक (UCO Bank)
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक

एटीएम में अब ये सुव‍िधाएं भी मिलेंगी
आने वाले समय में एटीएम सिर्फ कैश वेंडिंग मशीन नहीं, बल्कि बैंक की एक मिनी ब्रांच की तरह काम करेंगे. अब इन मशीनों में चेक जमा करना, नया बैंक खाता खोलना, इंस्टेंट लोन के लिए अप्लाई करना आद‍ि जैसी सेवाएं भी जोड़ी जा रही हैं, जिससे आम लोगों को छोटे-मोटे कामों के लिए बैंक की लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ