PM Awas Yojana: शहरों में म‍िलेगा सब्‍स‍िडी पर सस्‍ता क‍िराए का घर, जानें कौन होगा पात्र; कौन सी होंगी सुव‍िधाएं

शहर में कामकाज की तलाश में शहर आए लोगों को सस्‍ते दाम पर क‍िराए का घर तलाशने में परेशानी आती है. ऐसे में पीएम आवास योजना के तहत सस्‍ते क‍िराए पर घर उपलब्‍ध कराने का प्‍लान क‍िया जा रहा है.

pm awas yojana 2.0

शहर में मजदूरों और दिहाड़ी पर काम करने वालों के ल‍िए सस्‍ते क‍िराए के मकान की व्‍यवस्‍था सरकार करेगी.

PM Awas Yojana 2.O: अगर आप कामकाज की तलाश में गांव से शहर आए हैं और सस्‍ते क‍िराए के मकान के ल‍िए स्‍ट्रगल करना पड़ रहा है तो ये खबर आपके ल‍िए है. पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहर में सस्‍ते मकान की तलाश कर रहे लोगों के ल‍िए सरकार क‍िफायती क‍िराया आवास योजना पर काम कर रही है. ये योजना खासतौर से उन लोगों के ल‍िए जो मजदूरी करते हैं या दिहाड़ी पर काम करते हैं. यानी इस योजना के तहत मजदूरों, रेहड़ी-पटरी वालों और कामकाजी महिलाओं को कम किराए पर आधुनिक पक्का मकान दिलाया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मकानों में कौन सी सुविधाएं म‍िलेंगी

पीएम आवास योजना के तहत आने वाले ये मकानों भले ही सस्‍ते क‍िराए पर उपलब्‍ध हों, लेक‍िन इनकी सुव‍िधाएं आधुन‍िक मकानों जैसे ही होंगे. जैसे क‍ि इन घरों में 24 घंटे पानी की व्यवस्था होगी. साथ ही इनका सीवेज और ड्रेनजे सिस्टम भी अच्‍छा होगा. इन मकानों में रहने वाले मजदूरों को पक्की सड़के, स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुव‍िधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी.

विज्ञापन

क‍िसे म‍िलेंगे सस्ते किराए वाले मकान, क्‍या होंगी शर्तें
यह योजना को खासतौर से आर्थ‍िक रूप से कमजोर और मजदूरों के ल‍िए तैयार क‍िया गया है. इसल‍िए इसके ल‍िए वही लोग आवेदन कर पाएंगे जिनके नाम पर कोई भी पक्का मकान नहीं है. आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाह‍िए. ऐसे लोगों को भी इस योजना का लाभ म‍िलेगा, जो पिछले 20 साल से केंद्र या राज्य सरकार की किसी भी आवास योजना का फायदा नहीं उठा उठा पाए हैं. यानी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगर आपने अपने गांव में पक्का मकान बनाया है तो इसके लिए आप पात्र नहीं होंगे.

विज्ञापन

बता दें क‍ि इस योजना में विधवाओं, एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, SC/ST और OBC वर्ग के आवेदकों को योजना में प्राथमिकता दी जाती है. अगर आप किराए के बजाय अपना खुद का घर बनाना या खरीदना चाहते हैं, तो PMAY-U 2.0 के तहत सरकार 1.80 लाख रुपये तक की इंटरेस्ट सब्सिडी (Interest Subsidy) भी देती है, जो सीधे आपके बैंक खाते (DBT) में भेजी जाती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ