BRICS Summit: दिल्ली में आज कौन से रास्ते रहेंगे बंद, कहां होगा डायवर्जन, चेक कर लें रूट
BRICS Summit Traffic News 12 September: दिल्ली में BRICS सम्मेलन के चलते आज सुबह 9:30 बजे से रात 11 बजे तक प्रगति मैदान, इंडिया गेट और जनपथ के पास ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा. जानें कौन से रूट रहेंगे प्रभावित.
दिल्ली में BRICS Summit चल रहा है और इसकी वजह से दिल्ली के कई रूट पर आपको आज डायवर्जन मिलेगा. (फोटो क्रेडिट - एआई)
विज्ञापन
BRICS Summit 2026: अगर आप आज (12 सितंबर) दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है. राजधानी दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन (11 से 13 सितंबर) के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा व्यवस्था और कई देशों के प्रतिनिधियों की आवाजाही को देखते हुए आज सुबह 9:30 बजे से रात 11:00 बजे तक सेंट्रल दिल्ली और प्रगति मैदान के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर सख्त पाबंदियां और डायवर्जन लागू रहेंगे.
दिल्ली पुलिस की ओर से X पर जारी एडवाइजरी में रूट डायवर्ट करने की जानकारी दी गई है.
BRICS Summit 2026
TRAFFIC ADVISORY
📍 In view of the BRICS Summit on September 12, 2026, traffic diversions and regulated movement will be implemented on key routes across Delhi from 09:30 hrs to 21:00 hrs.
दिन भर और रात तक सेंट्रल दिल्ली से जुड़ने वाली मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित रहेगी या रूट डायवर्ट किया जाएगा. खासतौर से भारत मंडपम और प्रगति मैदान के पूरे इलाके को नो-गो जोन घोषित किया गया है. इसलिए इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, जनपथ, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड और मथुरा रोड आदि की तरफ से गुजरने से बचें और दूसरे रूट का उपयोग करें.
एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री दें खास ध्यान दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली, निजामुद्दीन, आईएसबीटी (ISBT) या आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी जरूरी निर्देश जारी किए हैं. सड़कों पर सुरक्षा चेकिंग और डायवर्जन की वजह से जाम मिल सकता है, इसलिए अपने तय समय से 30 से 45 मिनट पहले घर से निकलें. गाड़ियों के डायवर्जन से बचने के लिए प्राइवेट गाड़ी या कैब के बजाय दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें. हालांकि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं वाली गाड़ियों को बिना किसी रुकावट के प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा.