Delhi Traffic Alert: पहले से बुक हैं टिकटें, तो कैसे पहुंच पाएंगे एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन? BRICS समिट के चलते बंद हैं कई रूट

BRICS Summit Delhi Traffic News: दिल्ली में 12 सितंबर को रास्ते बंद और डायवर्ट. जानें आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली और निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन सुरक्षित पहुंचने के सबसे आसान रूट्स और मेट्रो एडवाइजरी.

Railway Station Routes

हालांक‍ि एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को बिना किसी रुकावट के निकलने दिया जाएगा. (फोटो क्रेड‍िट- एआई)

विज्ञापन

अगर आप आज (12 सितंबर) दिल्ली की सड़कों पर सफर करने वाले हैं या आपको फ्लाइट या ट्रेन पकड़नी है, तो यात्रा शुरू करने से पहले यह खबर ध्यान से पढ़ लें. राजधानी में चल रहे BRICS शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली पुलिस ने सुबह 9:30 बजे से रात 11:00 बजे तक सख्त ट्रैफिक पाबंदियां लागू की हैं.

सेंट्रल दिल्ली, प्रगति मैदान और इंडिया गेट के आसपास के रास्ते बंद और डायवर्ट होने की वजह से आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन या आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पहुंचने में दिक्कत आ सकती है. तो घर से न‍िकलने से पहले जान लें क‍ि आपको किन रास्तों का इस्तेमाल करना चाहिए और किनसे बचना चाहिए.

विज्ञापन

IGI एयरपोर्ट कैसे पहुंचें?

सड़कों पर वीआईपी मूवमेंट की वजह से कैब या अपनी गाड़ी से जाने पर समय लग सकता है. इसल‍िए बेस्‍ट तरीका तो यही होगा क‍ि आप आज कैब की जगह दिल्ली मेट्रो (Airport Express Line / Orange Line) का इस्तेमाल करें. यह बिना किसी ट्रैफिक की रुकावट के आपको सीधे IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 तक पहुंचाएगी.

सड़क रूट :
अगर आप पूर्वी/उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सड़क के रास्‍ते ही जा रहे हैं तो सराय काले खां -> एलिवेटेड कॉरिडोर -> डीएनडी (DND) -> आउटर रिंग रोड -> मुनिरका -> राव तुला राम मार्ग का रास्ता लें. वहीं पश्‍च‍िम या उत्तर दिल्ली से सफर कर रहे हैं तो नजफगढ़ रोड -> जनकपुरी -> पालम फ्लाई-ओवर -> द्वारका होते हुए एयरपोर्ट जाएं.

बस आपको ये ध्‍यान रखना है क‍ि सेंट्रल दिल्ली से आपको आज परहेज करना है. जनपथ, इंडिया गेट और मथुरा रोड होकर एयरपोर्ट जाने की भूल बिल्कुल न करें. यहां फंस सकते हैं आप.

विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने का आसान रास्ता
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (NDLS) जाने के ल‍िए अजमेरी गेट साइड से स्टेशन पहुंचना सबसे आसान रहेगा. वहीं अगर आप दक्षिण दिल्ली से आ रहे हैं तो रिंग रोड होते हुए आश्रम -> सराय काले खां -> राजघाट -> जवाहरलाल नेहरू मार्ग होकर जाएं.

सबसे बेहतर रहेगा कि आप येलो लाइन या ब्लू लाइन मेट्रो से नई दिल्ली स्टेशन पहुंचें.

विज्ञापन

अगर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाना है तो:
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने के ल‍िए आश्रम चौक, मथुरा रोड (आश्रम की तरफ से) और रिंग रोड का रास्ता चालू रहेगा. प्रगति मैदान/तिलक मार्ग की तरफ से आने वाले रास्तों से बचें.

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली या आनंद विहार रेलवे स्टेशन:
आज रिंग रोड (यमुना पुश्ता रोड) और आउटर रिंग रोड का इस्‍तेमाल करें.

आज भूलकर भी इन रास्तों पर न जाएं
ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम (प्रगति मैदान) के आसपास के इलाकों को प्रतिबंधित किया है. नीचे दिए गए मार्गों पर जाने से बचें:

विज्ञापन
  • मथुरा रोड (भैरों रोड से सुब्रमण्यम भारती मार्ग तक)
  • भैरों मार्ग, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड
  • जनपथ, मंडी हाउस और कर्तव्य पथ/इंडिया गेट सर्किल

घर से निकलने से पहले 3 जरूरी सुझाव

  1. अपनी तय फ्लाइट या ट्रेन के समय से कम से कम 45 से 60 मिनट पहले घर से निकलें.
  2. सड़कों पर डायवर्जन से बचने का सबसे सटीक तरीका दिल्ली मेट्रो ही है, जो अपने सामान्य शेड्यूल पर चल रही है.
  3. अपनी गाड़ी स्टार्ट करने से पहले लाइव ट्रैफिक अपडेट्स जरूर देख लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ