Telugu Music Composer Raj Passes Away: नहीं रहे तेलुगु म्यूजिक कंपोजर 'राज', 68 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Telugu Music Composer Raj Passes Away

Telugu Music Composer Raj Passes Away

विज्ञापन

Telugu Music Composer Raj Passes Away: बीते दिन यानि रविवार को राज-कोटी जोड़ी के पॉपुलर तेलुगु म्यूजिक कंपोजर थोटकुरा सोमराजू उर्फ ​​राज का निधन हो गया हैं। दिल का दौरा पड़ने से राज का निधन हुआ हैं और वो 68 साल के थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज बाथरूम में गिर गए और सदमें की वजह से उन्हें दिल का दौरा आया और उनका निधन हो गया। राज के अचानक हुए निधन से हर कोई दुखी है और पूरी तेलुगु इंडस्ट्री में भी शोक की लहर हैं।

विज्ञापन

चिरंजीवी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजली

बता दें कि साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी ने भी दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। चिरंजीवी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- “यह जानकर झटका लगा कि पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी राज-कोटी के ‘राज’ नहीं रहे।

Telugu Music Composer Raj Passes Away

Telugu Music Composer Raj Passes Away

राज बहुत टैलेंटेड थे, उन्होंने मेरे करियर के शुरुआती दौर में मेरी फिल्मों के लिए कई शानदार फेमस सॉन्ग देकर मेरी फिल्मों की सफलता में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। इसने मुझे दर्शकों के और करीब ला दिया। राज का आकस्मिक निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, उनके सभी फैंस और परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

विज्ञापन

निर्देशक साई राजेश ने भी किया ट्वीट 

इसी का साथ राज के निधन पर कई हस्तियों ने दुख जाहिर किया हैं। निर्देशक साई राजेश ने ट्वीट कर लिखा है कि- “म्यूजिक डायरेक्टर राज सर अब नहीं रहे। यह वास्तव में दिल तोड़ने वाला है। मुझे राज-कोटि कॉम्बिनेशन बहुत पसंद है। मैंने बेबी मूवी के लिए उस कॉम्बिनेशन को वापस लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, यहां तक ​​कि राज सर भी इसके लिए सहमत हो गए थे…उनका लास्ट अटैंड किया गया फंक्शन बेबी का दूसरा गाना लॉन्च था…जो उन्होंने दिया।”

Telugu Music Composer Raj Passes Away

Telugu Music Composer Raj Passes Away

विज्ञापन

300 फिल्मों में किया एक साथ काम

बता दें कि आज यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार होगा और अपने पीछे राज अपनी पत्नी और तीन बेटियां को छोड़ गए हैं। राज के निधन से पूरा परिवार सदमे में हैं। बताते चलें कि राज ने म्यूजिक कंपोजर कोटि के साथ हाथ मिलाया था और दोनों ने 1982 में तेलुगू फिल्म प्रलय गर्जाना से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, 13 साल के लंबे टाइम में उन्होंने करीब 300 फिल्मों में एक साथ काम किया हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ