मध्य प्रदेश: पकड़ा गया दरिंदा, प्रेमिका को थप्पड़ और लात मारते वीडियो हुआ था वायरल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक 24 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 19 वर्षीय प्रेमिका से शादी करने के लिए कहने पर उसकी पिटाई करते देखा गया। अब उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंकज त्रिपाठी के रूप में पहचाने गए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कथित तौर पर बुधवार को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।
वायरल हो रहे वीडियो में अपराध पंजीबद्ध कर सह आरोपी के बाद मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने लिया अभिरक्षा में। @CMMadhyaPradesh @drnarottammisra @DGP_MP @mohdept @JansamparkMP @mohdept @ProjsRewa
— sp_rewa (@SP_Rewa) December 24, 2022
पुलिस ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में सह आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को हुई कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने त्रिपाठी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: