ग्वालियर: पांच लाख के लिए दरिंदा बना पति, पेट में लातें मारी, 3 बार करवाया गर्भपात

Dowry case, MP news, Gwalior News,MP local news in hindi, Crime news
विज्ञापन

MP Dowry News: मध्यप्रदेश ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सिगौरा की है, जहां दहेज में पांच लाख रुपए नहीं लाने पर महिला के साथ मार-पीट व दरिदंगी करने का मामला सामने आया है,पीडि़ता की शादी 2020 में शाहरुख खान से हुई थी, शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इस दौरान पीडि़ता तीन बार गर्भवती हुई और पति द्वारा मारपीट करने के दौरान, गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने से उसका गर्भपात हो गया था। महिला ने ससुरालवालों से परेशान होकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार आरोपी पति और सास ससुर के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन

कम दहेज लाने पर करते है,परेशान

पीडि़ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में सिगौरा निवासी शाहरुख खान से हुई थी। शादी में पति व उसके परिजनों की मांग के अनुसार शाहरूख को दहेज में नगदी व जेवर दिए थे। शादी के पहले ही दिन पति और ससुराल वालों ने दहेज कम लाने को लेकर ताने कसना शुरू कर दिया। फिर भी मायके से दहेज न लाने पर शाहरुख उसे प्रताडि़त करने के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर परेशान करने लगा। कुछ दिन किसी तरह निकाले और उसके बाद फिर जब पति ने दहेज की मांग की तो उसने शादी में ससुराल वालों के अनुसार तय रुपए व जेवर के बारें में बताया, तो पति व उसके ससुराल वालो ने और पांच लाख रुपए की मांग की और न लाने पर उसके साथ मारपीट की।

गर्भवती होने के दौरान भी करता था मार-पीट

जब वह गर्भवती हुई तो भी पति दहेज के लिए बुरी तरह से मार-पीट करता था। इतनी बेरहमी से उसके पेट में लात मारी की उसका गर्भपात हो गया। 5 लाख रुपये ना लाने पर इसके बाद उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। मारपीट व घर से निकाले जाने पर पीडिता थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

मामले के बाद से पति फरार

पुरानी छावनी तारा प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि दहेज लोभी पति और सास ससुर की प्रताड़ना की शिकार पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ