Gold Price Today, 25 November 2022: सोना फिर 7वें आसमान से धड़ाम, दिल्ली-मुंबई-लखनऊ-इंदौर तक ये है रेट
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Gold Price Today: शादी-व्याह के लग्न के मौसम में सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। दोनों के दाम कभी दाम कम हो जाते हैं तो कभी बढ़ जाते हैं। ऐसे में ग्राहक इसकी खरीदारी को लेकर संशय है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि उनके लिए कब सोना और चांदी खरीदना फायदे मंद रहेगा। इस बीच आज एकबार फिर सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही है। आज सोना 51 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है तो चांदी की कीमत में 489 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी जा रही है। इसके बाद सोना फिलहाल 52700 रुपये प्रति किलो और चांदी 61800 रुपये के करीब बिक रही है।
जानकारों के मुताबिक लग्न के सीजन में फिलहाल सस्ता सोना और चांदी सस्ते में खरीदने का बढ़ियां मौका है। फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 18200 रुपये प्रति किलो की दर से ज्यादा सस्ता भी बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन आज शुक्रवार (25 November) को सोना (Gold Price Update) 51 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता कर 52662 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) 295 रुपये महंगा होकर 52713 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 489 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 61777 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 566 रुपये महंगी होकर 62266 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 71 रुपये की दर से सस्ता होकर 52,600 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 277 रुपये की गिरावट के साथ 61,716 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
सोने में दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 71.00 रुपये की गिरावट के साथ 52,600.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की दिसंबर 2022 की फ्यूचर ट्रेड 277.00 रुपये की गिरावट के साथ 61,716 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3538 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 18203 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52662 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52451 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48238 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39497 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30807 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने 0.53 डॉलर की तेजी के साथ 1,756.00 डॉलर प्रति औंस तो चांदी 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 21.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62000
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62000
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62000
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 49350, 24ct Gold : Rs. 53840, Silver Price : Rs. 68000
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 68000
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 68000
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 68000
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 62000
सूरत (Surat Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 62000
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62000
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 62000
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48550, 24ct Gold : Rs. 52970, Silver Price : Rs. 68000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62000
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 52920, Silver Price : Rs. 68200
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48900, 24ct Gold : Rs. 52920, Silver Price : Rs. 68200
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62000
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48700, 24ct Gold : Rs. 53120, Silver Price : Rs. 62000
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 62000
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: