Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग शादी से जुड़े वीडियो को देखना खूब पसंद करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स की हरकत पर स्टेज पर खड़ा दूल्हा बुरी तरह भड़क गया।
पटाखे वाला पर भड़का दूल्हा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी का स्टेज सजा है। स्टेज पर दूल्हा-दूल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक शख्स पटाखा फोड़ता है, जो दूल्हे के पास ही फट जाता है। इससे दूल्हा बुरी तरह भड़क गया और सामने खड़े पटाखे वाले को लात मार दी।
दूल्हा पटाखा फोड़े जाने से शख्स पर नाराज हो गया। खुद का बचाव करने के बाद दूल्हे ने पटाखा फोड़ रहे शख्स को लात से मारने की कोशिश की। हालांकि इस हमले में पटाखे वाला बच गया। वहां मौजूद लोगों के साथ और दुल्हन भी दूल्हे की हरकत से हैरान रह गई।
इस वीडियो को mentorvirat143 नाम से शेयर किया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 32 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : रील पर कमेंट्स को लेकर भिड़ गईं लड़कियां, बीच सड़क पर हुई WWE फाइट
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पटाखे वाले को ध्यान से पटाखा उड़ाना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा कि पटाखे वाले ने जानबूझ कर नहीं किया, उसे पैर से मारना गलत है। एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लड़की, लड़के की इस हरकत से ही उसका व्यवहार समझ गई होगी। एक ने लिखा कि पटाखे वाले से गलती तो हुई लेकिन लात से नहीं मारना चाहिए था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines