Viral Video : सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले होते हैं। इसी बीच एक दिलचस्प वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला के साथ हुई ‘दुर्घटना’ को देखा जा सकता है। इस दुर्घटना में महिला को चोट तो नहीं लगी लेकिन वीडियो देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला कॉलोनी में घूम रही है और एक घर से दूसरे घर जा रही थी। इस दौरान वह कुछ खा भी रही थी। तभी अचानक ऊपर से एक टंकी नीचे गिर पड़ी। टंकी महिला के ऊपर गिरी, जिसमें महिला समा गई। दिखने में तो एक बड़ा हादसा लग रहा था लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसे देखकर पहले तो सब चौंक गए और फिर हंसी रोक पाना मुश्किल हो गया।
आंटी के ऊपर गिरी टंकी, फिर हुआ चमत्कार
महिला को बचाने के लिए एक शख्स दौड़ा लेकिन महिला खुद ही टंकी में बाहर झांकने लगी। वह हैरान थी कि आखिर हुआ क्या? लेकिन इस दौरान भी वह कुछ खाए जा रही थी। घटना में महिला को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये फनी नहीं है लेकिन हंसी भी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि पानी की टंकी में गिरने के बाद भी वह एप्पल खाए जा रही थी, ये सबसे मजेदार लगा। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे मौके पर हंसना नहीं चाहिए लेकिन इस वीडियो को देखकर हंसी नहीं रुक रही है। एक ने लिखा कि अगर किसी ने जानबूझकर फेंका है तो वह ओलंपिक में जाना डिजर्व करता है।
यह भी पढ़ें : ‘मालिक नहीं हो, भैया मत कहना, एटीट्यूड जेब में रखना, कैब चालक के नियम पर छिड़ गई बहस
एक ने लिखा कि अंकल पहले आंटी को टंकी से बाहर तो निकाल लो, फिर आप बहस करते रहना। एक ने लिखा कि अंकल को भी गली फाइट करना का बहाना मिल गया। एक ने लिखा कि आंटी तो सुपर मॉम निकली, अब पड़ोसी की खैर नहीं। उसका वार खाली चला गया है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
34 mins agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
8 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines