---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SL vs Namibia: इस विश्वकप का पहला छक्का…बैटर ने दिखाई गजब चालाकी और गेंद को भेज दिया दर्शकों के पास

SLvs Namibia, T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप का आगाज आज से हो गया है। पहला मैच श्रीलंका बनाम नामिबिया के खिलाफ खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने श्रीलंका को 164 रनों का टार्गेट दिया है। इस टूर्नामेंट का सबसे पहला छक्का नामिबिया के बल्लेबाज Jan Nicol […]

---विज्ञापन---

SLvs Namibia, T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप का आगाज आज से हो गया है। पहला मैच श्रीलंका बनाम नामिबिया के खिलाफ खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने श्रीलंका को 164 रनों का टार्गेट दिया है। इस टूर्नामेंट का सबसे पहला छक्का नामिबिया के बल्लेबाज Jan Nicol Loftie-Eaton ने ठोका। उन्होंने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिशुमंता चमीरा को थर्डमेन के ऊपर से छक्का जड़ दिया।

अभी पढ़ें T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

दरअसल, चमीरा ने तीसरे ओवर की चौथी गेंद शॉट पिच फेंकी थी, जिसे बल्लेबाज ने चालाकी से पढ़ा और ऑफ स्टंप पर जाकर जगह बनाते हुए थर्डमेन के ऊपर से फायर कर दिया। बल्ले से कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधे दर्शकों के पास जा गिरी। इस शॉट को देख गेंदबाज भी हैरान रह गया। आईसीसी ने इस छक्के का अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर भी किया है। आप भी देखिए

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन)

पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (wk), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, महेश थेक्षाना।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें न रसेल…न गेल..न पोलार्ड और न ही ब्राबो…फिर भी वर्ल्ड कप जीतेगी वेस्टइंडीज..पूरन ने खोल दिया बड़ा ‘राज’

नामीबिया (प्लेइंग इलेवन)

स्टीफ़न बार्ड, डेविड विसे, गेरहार्ड इरास्मस (C), जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिंक, जेन ग्रीन (WK), दीवान ला कॉक, माइकल वैन लिंगेन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 16, 2022 11:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola