---विज्ञापन---

‘तू मेरा भाई नहीं है…’, आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी को क्यों कहा ऐसा?

Aakash Chopra criticized Shahid Afridi: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने अफरीदी के बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने महिला खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया था.

---विज्ञापन---

Aakash Chopra: 13 सितंबर को महिला एशिया कप 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रनों से बाजी मार ली और खिताब अपने नाम किया. हालांकि टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली. इसके बाद दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब आकाश चोपड़ा ने भी इसी क्रम में शाहिद अफरीदी को लपेटा है.

आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी को दिया जवाब

अपने यूट्यूब पर आकाश चोपड़ा ने शाहिद अफरीदी के बारे में एक न्यूज पढ़ी, जिसमें अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान की लड़कियां अच्छा क्रिकेट नहीं खेल सकती वह केवल अच्छी रोटियां बना सकती हैं. इसपर आकाश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आपकी लड़कियां क्रिकेट नहीं खेल सकतीं तो आप कैसे क्रिकेट खेल सकते हैं. आपकी महिला टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. इसकी वजह खराब सिस्टम है. उन्हें मौके मिलने की जरूरत है.

---विज्ञापन---

आकाश ने अपनी बातचीत में कहा कि ‘मेरे भाई, नहीं सॉरी तू मेरा भाई नहीं है तू यार’, अगर आप ऐसी बात करोगे तो मैं आपको भाई कैसा बोल सकता हूं. आकाश ने आगे कहा कि अगर महिला क्रिकेट को बराबरी का मौका मिला जाए तो क्या पता वह पुरुष टीम से अच्छा क्रिकेट खेल जाएं. इसमें मुझे हैरानी की बात नहीं होगी. लेकिन अगर इस तरह की सोच रही तो लड़कों का हाल तो आप देख ही रहे हो, लड़कियां भी ग्रो नहीं कर पाएंगी.

मोहसिन नकवी पर भी कसा तंज

महिला एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद पाकिस्तान टीम पर स्लो ओवर रेट की वजह से 50 फीसदी जुर्माना लगा. इसके अलावा पाकिस्तान पुरुष टीम पर भी इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद स्लो ओवर रेट की वजह से WTC पॉइंट्स काट लिए गए. इसपर आकाश चोपड़ा ने मोहसिन नकवी पर तंज कसा कि उन्हें ट्रॉफी देने की जिद से ही फुर्सत नहीं है.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान टीम में मचा बवाल

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम को 3 मैचों की खेली गई टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद से ही पीसीबी ने अपने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर निकाल दिया था. इसके अलावा हेड कोच सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की भी टीम से छुट्टी कर दी गई थी.

First published on: Sep 15, 2026 07:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola