---विज्ञापन---

टीम इंडिया से बार-बार नजरअंदाज होने पर बोले भुवनेश्वर कुमार, कहा मुझे पहले से ही पता लग गया था

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. उनकी वापसी का रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर बयान दिया है और कहा है कि टीम इंडिया में वापसी करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य नहीं है.

---विज्ञापन---

तेज गेंदबाज भुननेश्वर कुमार लगभग 4 सालों से भारतीय टीम से दूर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि वह आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. आईपीएल 2025 और 2026 में उन्होंने आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी की और टीम को बैक टू बैक 2 बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार प्ले किया. अब भुवी ने अपनी वापसी को लेकर बड़ी बात कही है.

क्या बोले भुवनेश्वर कुमार?

भुवी ने जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर अपनी वापसी को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल एक मौका मिलना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि भारतीय टीम में वापसी करना उनका एकमात्र लक्ष्य नहीं है. मैं कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहा हूं. लेकिन अगर मेरी वापसी टीम इंडिया में होती है तो ये मेरे लिए खुशी की बात होगी. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि मैं उस दौर से आगे निकल चुका हूं, जब मैं अगली सीरीज का इंतजार करता था.

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड दौरे के बाद भुवी को ऐसा लगा था कि चयनकर्ता उन्हें टीम में वापस ला सकते हैं. उन्हें टीम मैनेजमेंट का कॉल आया था, तब भुवी को लगा कि उनकी वापसी हो सकती है. हालांकि इसके बाद उनकी वापसी नहीं हुई. लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ऐसा नहीं है.

मुझे तब पता चल गया था कि क्या हो रहा है और मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया था. ये मेरे लिए आसान नहीं था. लेकिन मेरे परिवार ने इसमें अहम योगदान निभाया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे टी-20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानिए इसके पीछे का कारण

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद भुवी को हुआ था आभास

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में मिली टीम इंडिया को हार के बाद भुवी को आभास हो गया था कि उन्होंने अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया है. एडिलेड में हारने के बाद भुवी ने बताया कि वह अपने कमरे में गए थे और उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया और कहा कि शायद उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया है. भुवी ने अपने अनुभव के आधार पर ये बातें अपनी पत्नी से कही थी, क्योंकि हार के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल निराशाजनक था. उन्होंने कहा कि जब आप एक टूर्नामेंट हारते हैं तो चयनकर्ता आगे की ओर देखते हैं और ये सही भी है. भुवी ने भारत के लिए 21 टेस्ट मैच में 63 विकेट लिए हैं. वहीं, 121 वनडे में उन्होंने 141 विकेट झटके हैं. वहीं, 87 टी-20 में उन्होंने भारत के लिए 90 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया कब वापस लेगी मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफियां?

First published on: Sep 15, 2026 05:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola