ZIM vs AUS: मैट रैनशॉ ने जड़ दिया शानदार शतक, जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बल्ले से दिखाया दम

Matt Renshaw: ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के खिलाड़ी मैट रैनशॉ ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ा. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमाकर विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए.

मैट रैनशॉ शतक बनाने के बाद/ Image Source: Screengrab/ Fancode

मैट रैनशॉ शतक बनाने के बाद/ Image Source: Screengrab/ Fancode

Matt Renshaw: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला 15 सितंबर को खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में खासा प्रभावित नहीं कर सके और सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थिति में मैट रैनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जमा दिया. उनकी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब हुई.

विज्ञापन

मैट रैनशॉ ने खेली धांसू पारी

नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने उतरे मैट रैनशॉ ने शुरुआत से ही संयम बनाया. थोड़ी देर क्रीज पर समय बिताने के बाद वह खुलकर बल्लेबाजी करने लगे और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर हावी होते चले गए. उन्होंने शानदार 94 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. हालांकि आखिरी ओवर में वह आउट हो गए. लेकिन तब तक वह अपना काम बखूबी कर चुके थे. उन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक भी लगाया. अब रैनशॉ की पारी की चर्चा चारों ओर हो रही है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 294 रन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से ज्यादातर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सके. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श 28 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने तो निराशाजनक बल्लेबाजी की और 5 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, कूपर कोनोली ने अर्धशतक जमाया. उन्होंने 46 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली.

विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस 12 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, एलेक्स कैरी के बल्ले से 53 गेंदों में 27 रन निकले. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूमैन न्याम्हुरी ने झटके 5 विकेट

जिम्बाब्वे की ओर से न्यूमैन न्याम्हुरी ने शानदार गेंदबाजी की और 5 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाते हुए 5 विकेट हॉल लिया. उन्होंने 9 ओवर में 62 रन खर्च कर 5 विकेट लिए, जबकि ब्रैड इवांस को 2 सफलता मिली. इसके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने 1 विकेट लिया.

रैनशॉ का अब तक ऐसा रहा है करियर

30 साल के रैनशॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 टेस्ट मैच में 28.39 की औसत के साथ 653 रन बनाए हैं. इसके अलावा 10 वनडे मैच में उन्होंने 326 रन बनाए. वहीं, 9 टी-20 में उनके बल्ले से अब तक 233 रन निकले हैं. टेस्ट और वनडे में इस खिलाड़ी ने अब तक 1-1 शतक अपने नाम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ