Brendan Taylor broke Sachin Tendulkar’s world record: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लगभग एक दशक बाद जिम्बाब्वे की सरजमीं पर वनडे सीरीज खेल रही है. 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज का पहला मुकाबला 15 जून से खेला जा रहा है. इस मैच में जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के बरसों पुराने कीर्तिमान को ध्वस्त करते हुए अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया. ब्रेंडन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की.
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट गया
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ब्रेंडन टेलर ने तोड़ दिया. टेलर, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए पुरुष वनडे इतिहास में सबसे लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनका वनडे करियर अब 22 साल 148 दिन का हो गया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन के नाम था. उनका वनडे करियर 22 साल और 91 दिन का था. लेकिन अब ब्रेंडन उनसे आगे निकल गए हैं.
इस लिस्ट में तीसरा नाम श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या का है. उनका वनडे करियर 21 साल 184 दिनों तक चला था. वहीं, लिस्ट में चौथा स्थान पाकिस्तान के जावेद मियांदाद का है. उनका वनडे करियर 20 साल 272 दिन तक चला था. इसके अलावा जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स का करियर 20 साल और 187 दिनों तक चला था. हालांकि तेंदुलकर का वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक कायम है. उन्होंने 463 मैच में 18426 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: दूसरे टी-20 में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका! जानिए इसके पीछे का कारण
वनडे क्रिकेट (पुरुष) में सबसे लंबा करियर
22 साल 148 दिन – ब्रेंडन टेलर (ZIM, 2004–)*
22 साल 91 दिन – सचिन तेंदुलकर (IND, 1989-2012)
21 साल 184 दिन – सनथ जयसूर्या (SL, 1989-2011)
20 साल 272 दिन – जावेद मियांदाद (PAK, 1975-96)
20 साल 187 दिन – शॉन विलियम्स (ZIM, 2005-25)
साल 2004 में किया था वनडे डेब्यू
40 साल के ब्रेंडन टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने मई 2004 में जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट डेब्यू किया. वह अभी तक जिम्बाब्वे के लिए खेल रहे हैं. खास बात ये है कि टेलर तीनों ही प्रारूपों में अभी तक जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करते हैं.
अब तक 37 टेस्ट मैच में उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 35.58 की औसत के साथ 2420 रन बनाए हैं. टेस्ट में उन्होंने 6 शतक के अलावा 12 अर्धशतक जड़े हैं. इसके अलावा 207 वनडे मैच में उन्होंने 35.28 की औसत के साथ 6704 रन बनाने के अलावा 11 शतक और 39 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं, 59 टी-20 मैच में उन्होंने 1216 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया कब वापस लेगी मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफियां?