Golden Excellence Award: दुबई के ग्रैंड हयात होटल में हाल ही आयोजित एक भव्य पुरुस्कार समारोह में सतीश सनपाल को गोल्डन एक्सीलेंस इन एंटरटेनमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यूएई के कैबिनेट मंत्री एच ई शेख एनएम अल नाहयान के संरक्षण में उन्हें यह पुरस्कार मिला।
इस पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सतीश सनपाल ने कहा कि ‘मुझे इस पुरुस्कार की उम्मीद नहीं थी, हालांकि अब निश्चित रूप से यह सम्मान मुझे जीवन भर याद रहेगा। ज़िंदगी में मैं जो कुछ हासिल करना चाहता था, उस विश लिस्ट में यह सम्मान भी था। और यह ट्रॉफी पाकर वास्तव में मैं अभिभूत हूं। अगर आप वास्तव में कुछ चाहते हैं, तो अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसके लिए आगे बढ़ें। आपको देर सवेर आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत तथा आपकी कोशिशों का पुरस्कार अवश्य मिलता है।’
संयुक्त अरब अमीरात के उच्च वर्ग में सबसे स्टाइलिश और प्रतिष्ठित उद्यमी और कई लोगों के मेंटर के रूप में पहचाने जाने वाले सतीश सनपाल वीआईआई दुबई की स्थापना करके दुबई में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक परोपकारी इंसान भी हैं, लोगों की मदद करने का जज़्बा रखते हैं। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और हॉस्पिटैलिटी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कई युवाओं के लिए अवसर का रास्ता बनाया है।
सतीश सनपाल ने दुबई में सबसे शानदार नाइट क्लबों में से एक वीआईआई दुबई की स्थापना की। वह कहते हैं “मैंने कभी सफलता के बारे में ख्वाब नहीं देखा था, बल्कि मैंने इसके लिए काम किया। किस्मत के अलावा दृढ़ संकल्प होना चाहिए और इसे कड़ी मेहनत से हासिल करना चाहिए।”
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
9 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines