Indian states spend the most on liquor : शराब की दुकान के बाहर लंबी कतारें कई शहरों में देखने को मिल जाती हैं। केरल में शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़े लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था लेकिन सवाल ये है कि शराब पर सबसे अधिक पैसा कहां के लोग खर्च करते हैं? और वह कौन सा राज्य है जहां के लोग शराब पर कम पैसे खर्च करते हैं।
वित्त मंत्रालय के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (NIPFP) के अध्ययन के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में शराब पर प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक उपभोग खर्च देश भर में सबसे अधिक है। NSSO के 2011-12 के सर्वे में आंध्र प्रदेश के लोग शराब पर सबसे अधिक खर्च करते हैं, यहां शराब पर प्रति व्यक्ति औसत वार्षिक उपभोग व्यय 620 रुपये है, वहीं सीएमआईई के कंस्यूमर पिरामिड्स हाउसहोल्ड सर्वे के अनुसार, तेलंगाना में सबसे अधिक औसत वार्षिक प्रति व्यक्ति उपभोग व्यय 1,623 रुपये (2022-23 के लिए वर्तमान मूल्य) है।
शराब पर सबसे कम खर्च करने वाला राज्य
वहीं आपको यह जानकर हैरानी होगी कि NSSO और CMIE के आंकड़ों के अनुसार, शराब पर सबसे कम खर्च करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, यहां के लोग क्रमशः 75 रुपये और 49 रुपये खर्च करते हैं। NSSO के सर्वे में सामने आया है कि शराब पर अधिक खर्च करने वाले राज्यों में केरल (486 रुपये), हिमाचल प्रदेश (457 रुपये), पंजाब (453 रुपये), तमिलनाडु (330 रुपये) तथा राजस्थान (308 रुपये) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें :क्या बिजली मीटर में चुंबक लगाने से बिल में हेराफेरी की जा सकती है?
शराब पर सबसे अधिक टैक्स वसूलने वाला राज्य
वहीं CMIE के अनुसार, 2022-23 के लिए मौजूदा कीमतों पर उच्च औसत वार्षिक प्रति व्यक्ति खर्च करने वाले राज्यों में आंध्र प्रदेश 1,306 रुपये, छत्तीसगढ़ 1,227 रुपये, पंजाब 1,245 रुपये और ओडिशा 1,156 रुपये शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम कर वसूलने वाला राज्य झारखंड था, जहां कर वसूलने की दर 67% थी। वहीं गोवा में सबसे अधिक टैक्स वसूला गया, जहां टैक्स वसूलने की दर 722% थी।
यह भी पढ़ें : Flipkart का लाखों ग्राहकों को तोहफा, नया फीचर लॉन्च
आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, झारखंड, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और त्रिपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में शराब पर औसत मासिक प्रति व्यक्ति खर्च शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक है। असम, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शहरों में लोग शराब पर अधिक खर्च करते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
22 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines