नई दिल्ली: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जोकि देखने में फूल गोभी जैसी दिखती है। ये फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-A और C जैसे कई सेहतमंद गुणों का भंडार होती है। ब्रोकली को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने चटपटी ब्रोकली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए चटपटी ब्रोकली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये चटपटी और हेल्दी होती है। इसको आप वजन घटाने के दौरान बनाकर खा सकते हैं। इसको आप कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चटपटी ब्रोकली बनाने की रेसिपी-
चटपटी ब्रोकली बनाने की सामग्री-
-ब्रोकली 250 ग्राम कटी हुई छोटी
-तेल 2 बड़े चम्मच
-राई 2 टी स्पून
-करी पत्ते 4-5
-साबुत लाल मिर्च 3-4
-हींग पाउडर 1/8 छोटा चम्मच
-जीरा 1 छोटा चम्मच
-अदरक 50 ग्राम कटा हुआ बारीक
-लहसुन 2 टीस्पून कटा हुआ बारीक
-इमली 1 कप पानी में भिगोई और छनी हुई
-नमक या स्वादानुसार 2 चम्मच
चटपटी ब्रोकली बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें।
फिर आप इसमें राई, करी पत्ता, लाल मिर्च, हींग और जीरा डालकर चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें अदरक और लहसुन डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें।
फिर आप इसमें ब्रोकली डालकर तेज आंच पर हल्का सा भून लें।
इसके बाद आप इसको कम आंच पर ढक कर पकाएं।
फिर आप इसमें इमली और नमक डालें और उबालकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी चटपटी ब्रोकली बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
8 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines