नई दिल्ली: पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर का एक बहुत ही अच्छा सॉर्स है। इसलिए पनीर से बनी डिशेज को खाने के लोग दीवाने रहते हैं। आमतौर पर पनीर की मदद से कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं जैसे- पनीर टिक्का, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर रोल या पनीर पुलाव आदि। लेकिन क्या कभी आपने पनीर की मदद से बने दम पनीर काली मिर्च का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दम पनीर काली मिर्च बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में खूब लजीज और मसालेदार होता है। इसको आप संडे स्पेशल डिनर को तौर पर बनाकर फैमिली को खिला सकते हैं, तो चलिए जानते हैं दम पनीर काली मिर्च बनाने की रेसिपी-
दम पनीर काली मिर्च बनाने की सामग्री-
-प्याज का पेस्ट एक कप
-अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
-मिर्च 2-3 बारीक कटी
-दही 4 चम्मच
-पनीर 250 ग्राम टुकड़ों में कटा हुआ
-लौंग 3-4
-हरी इलायची 2
-दालचीनी का 1 छोटा पीस
-धनिया पाउडर 1 चम्मच
-काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच
-जीरा पाउडर आधा चम्मच
-नमक स्वादानुसार
-हींग 1 चुटकी
-फ्रेश क्रीम या मलाई 2-3 चम्मच
-काली मिर्च 6-7 साबुत
-हल्दी आधी छोटी चम्मच
-गरम मसाला 1 चम्मच
-चाट मसाला आधा चम्मच
-हरा धनिया 4-5 चम्मच बारीक कटा
-तेल
-बटर 2 चम्मच
दम पनीर काली मिर्च बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें।
फिर आप इसमें हींग, लौंग, काली मिर्च दालचीनी और इलायची डालें और भून लें।
इसके बाद आप इसमें प्याज का पेस्ट डालें और गोल्डन होने तक भून लें।
फिर आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
इसके बाद आप इसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर आप इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें थोड़ा सा दही (ऑप्शनल) डालें और अच्छे से मिला दें।
फिर जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो आप इसमें पनीर और क्रीम डालकर मिला दें।
इसके बाद आप कढ़ाई को फॉइल पेपर से कवर करके 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
अब आपका लजीज दम पनीर काली मिर्च बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको बारीक कटा हरा धनिया, कतरी हुई अदरक, क्रीम, कद्दूकस किया हुआ पनीर से गार्निश करें।
फिर आप इसको लच्छेदार प्याज, चटनी, नान, रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines