Patna Luteri Dulhan Case: फेसबुक पर मुलाकात हुई, फिर प्यार, लड़की ने खुद को बताया IAS ऑफिसर और रख दिया शादी का प्रस्ताव। लड़के ने भी हां कर दी, दोनों ने सगाई कर ली। यहां तक कहानी बिल्कुल सही जा रही थी, तभी अचानक IAS दुल्हन के बेशकीमती गहनें चोरी हो गए। गहनों की कीमत लाखों में थी, यही सोचकर लड़के ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो लड़की ने IAS होने का धौंस जमाकर पुलिस को खुद से दूर रहने की सलाह दी। आगे जो हुआ वो जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।
फेसबुक पर हुई दोस्ती
दरअसल ये मामला बिहार की राजधानी पटना का है। पटना के बेउर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर के औराई थाने की रहने वाली जाह्नवी सिंह ने फेसबुक पर रवि रंजन से दोस्ती की। जाह्नवी ने खुद को AIIMS की डॉक्टर बताया। रवि आईटी कंपनी में बड़े पद पर है। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसी बीच जाह्नवी ने बताया कि वो IAS ऑफिसर बन गई। उसने रवि के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और रवि ने भी हामी भर दी।
गहने चोरी का रचा नाटक
जाह्नवी रवि के साथ उसके घर पर रहने लगी। दोनों ने सगाई कर ली। जाह्नवी अपने साथ ढेर सारे गहनें भी लाई थी। सगाई के बाद जाह्नवी ने गहनें चोरी होने का नाटक रचा। जाह्नवी की बातों में आकर रवि ने अपने ही रिश्तेदार के खिलाफ बेउर थानें में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी बीच रवि को जाह्नवी के बैग में दो अलग-अलग नाम से आधार कार्ड मिले। रवि ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस पर जमाई IAS होने की धौंस
पुलिस जब जाह्नवी से पूछताछ करने पहुंची तो उसने IAS ऑफिसर होने का धौंस जमाया। हालांकि पुलिस ने हिम्मत करके जाह्नवी के कमरे की तलाशी ली। कमरे में जो चीजें मिली उससे पुलिस भी दंग रह गई। जाह्नवी के पास एम्स में डॉक्टर होने का फर्जी पहचान पत्र, UPSC में सफल होने की अखबार की फर्जी कटिंग, सोने की नकली चेन, पांच अंगूठी, ब्रेसलेट, कड़ा, 39 हजार नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस में AIIMS में फोन किया तो पता चला कि इस नाम से वहां कोई डॉक्टर ही नहीं है।
फरार होने की फिराक में थी दुल्हन
पटना पुलिस ने जाह्नवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में जाह्नवी ने बताया कि वो रिश्तेदार को फंसाकर नकली गहनों के बदले असली गहनें बनवाना चाहती थी। गहनें मिलने के बाद वो घर से फरार हो जाती।
यह भी पढ़ें- क्या आतंकी हमला बना BSF चीफ को हटाने की वजह? नितिन अग्रवाल पर एक्शन की ये हैं वजहें!
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines