Weird News : विमान की एमरजेंसी लैंडिंग के आपने कई कारण सुने होंगे। कभी विमान में खराबी के बाद, पक्षी के टकराने के बाद, किसी की तबियत खराब होने के बाद या मारपीट जैसी स्थिति बनने के बाद विमानों की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई आती है लेकिन एक विमान की एमरजेंसी लैडिंग हुई, जिसके पीछे का कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
मामला अमेरिका का है, लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। यात्रियों को इसके बारे में बहुत कम जानकारी दी गई। यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतारा गया और एक होटल का वाउचर देखकर आराम करने के लिए कहा गया। फ्लाइट करीब 12 घंटे लेट हो गई लेकिन किसी के पास फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग के पीछे की कोई जानकारी नहीं थी।
विमान में सवार महिला ने बताया, क्या हुआ था?
फीनिक्स में हवाई जहाज को उतारा गया। इस फ्लाइट में सवार एक महिला ने बताया कि यात्रियों को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि आखिर विमान को क्यों रोका गया महिला ने कहा कि मैंने चारों ओर देखा, कोई भी जमीन पर नहीं था, कोई भी घबराया हुआ नहीं था। हम सभी विमान से नीचे उतर गए और जैसे ही हम उतरे, मेरे सामने बैठी महिला तेजी से उठी और विमान के सामने की ओर भागी।
यह भी पढ़ें : सावधान! दुनिया का पहला ऐसा देश, जिसने ब्रिटेन न जाने को लेकर जारी की एडवाइजरी
बताया गया कि दो यात्रियों ने एक महिला के बालों से जूं निकलते हुए देखा था, जिसके बाद उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट को सचेत किया। महिला ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद ही ये सब हुआ। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि किस आपात स्थिति के कारण विमान की एमरजेंसी लैंडिंग हुई।
यह भी पढ़ें : सिंगापुर के राजदूत दिल्ली की कार को देख हुए हैरान, बोले- ये कैसी नंबर प्लेट है? वायरल हो रहा पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना 15 जून को लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान संख्या 2201 में एक यात्री की तबियत खराब होने के बाद उसकी एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। बता दें कि कई घंटों की देरी के बाद विमान लॉस एंजिल्स पहुंच ही गया।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
16 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
23 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines