नेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, इजरायल से दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?

इजरायल में आम चुनाव हुए हैं और बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार गिर सकती है. ऐसे में अगर नेतन्याहू की सरकार गई और नई सरकार आई तो भारत के साथ पश्चिम एशियाई देश के संबंधों पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं…

india israel relations | pm modi | benjamin netanyahu

भारत और इजरायल के आर्थिक व्यापारिक संबंध काफी पुराने और मजबूत हैं. (Credit- ANI)

इजरायल में संसदीय (नेसेट) चुनाव हुए हैं और 1999 के बाद पहली बार सबसे ज्यादा 77.7 प्रतिशत मतदान हुआ, जो साल 2022 की तुलना में 7.1 प्रतिशत ज्यादा है. सरकार बनाने के लिए नेसेट की 120 में से 61 सीटों का बहुमत चाहिए, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों में इस बार किसी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और बेंजामिन नेतन्याहू चुनाव हार रहे हैं. 30 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पता चलेगा कि इजरायल में फिर से नेतन्याहू की सरकार बन रही है या नहीं. लेकिन अगर नेतन्याहू चुनाव हार गए तो भारत से इजरायल के संबंधों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू का तालमेल मजबूत है, लेकिन भारत सरकार को इजरायल की नई सरकार से नए सिरे से कूटनीतिक और व्यक्तिगत संबंध बनाने होंगे.

विज्ञापन

भारत से रिश्ते-व्यापार और मजबूत होने की उम्मीद

एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, अगर बेंजामिन नेतन्याहू संसदीय चुनाव में हार गए तो भारत के साथ इजरायल के संबंधों पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा. भारत और इजरायल के बीच 16 समझौते हुए हैं, जिन्हें नई सरकार लागू रख सकती है. इजरायल ने भारत के करीब 50000 श्रमिकों को वर्क वीजा देने का ऐलान किया हुआ है, जिसे नई सरकार पूरा कर सकती है. कृषि, जल प्रबंधन, AI और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए दोनों देश समझौता कर चुके हैं, जिन्हें नई सरकार प्राथमिकता दे सकती है. इजरायल से भारत को आधुनिक रक्षा उपकरण, ड्रोन, एयर डिफेंस और साइबर सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी मिलती है, जो मिलती रह सकती है. भारत को उम्मीद है कि अगर नेतन्याहू सत्ता में नहीं आए तो भी इजरायल की नई सरकार भारत के रिश्ते और मजबूत बनाने की दिशा में ही काम करेगी.

विज्ञापन

नई सरकार रिश्ते तोड़ने का जोखिम नहीं उठाएगी

बता दें कि भारत और इजरायल के राजनीतिक, राजनयिक, आर्थिक, व्यापारिक, तकनीकी, रक्षा और सामरिक संबंध काफी पुराने होने के साथ-साथ मजबूत हैं. भारत और इजरायल के रक्षा और तकनीक संबंध सिर्फ एक राष्ट्राध्यक्षों के भरोसे नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों की सेना, सरकारी संस्थान और कंपनियां भी संस्थागत समझौते करती हैं. इतने बड़े और ज्यादा समझौतों को एकदम से तोड़ना संभव नहीं है, इसलिए इजरायल के साथ रक्षा प्रोजेक्ट जारी रहने की उम्मीद है. भारत की कूटनीति इजरायल और पश्चिम एशिया यानी खाड़ी देशों के साथ अपने रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को बैलेंस करने की रही है. अगर इजरायल की नई सरकार क्षेत्रीय तनाव को कम करने या कूटनीति पर जोर देगी तो भारत को फायदा होगा. भारत के साथ आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों से इजरायल का फायदा होगा.

भारत और इजरायल में द्विपक्षीय व्यापार समझौता

भारत और इजरायल के बीच जुलाई 2026 में मुक्त व्यापार समझौता (FTA) हुआ था. इस साल दोनों के बीच पहले दौर की व्यापार वार्ता 23 से 26 फरवरी 2026 के बीच नई दिल्ली में हुई थी. दूसरे दौर की वार्ता 20 से 23 जुलाई 2026 के बीच नई दिल्ली में हुई थी. भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, जो आधिकारिक रूप से लागू हो चुका है और इस समझौते ने 2017 में खत्म किए गए 1996 के समझौते को रिप्लेस किया. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और इजरायल में 3.93 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ था. भारत से इजरायल इंजीनियरिंग का सामान, रसायन, कपड़ा और मशीनरी का निर्यात किया जाता है. वहीं इजरायल से भारत रसायन, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य औद्योगिक उत्पादों का आयात करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ