Adani Ports Q2 Results: अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा 18% बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपये हुआ, कंपनी ने बढ़ाया पूरे साल का कमाई और निवेश का लक्ष्य

Adani Ports (APSEZ) Q2 FY27 Results: अदाणी पोर्ट्स का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 18% बढ़कर 3,682 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 24% बढ़कर 11,340 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी ने FY27 का रेवेन्यू व EBITDA गाइडेंस भी बढ़ाया. जानिए पूरी रिपोर्ट.

Adani Ports APSEZ Q2 FY27 Results Net Profit Revenue EBITDA Capex Guidance Upgrade Details in Hindi.

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा 18% बढ़ा (फोटो - https://www.adaniports.com)

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3,120.20 करोड़ रुपये रहा था.

विज्ञापन

एपीएसईजेड ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 11,609.77 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 10,004.06 करोड़ रुपये थी. समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 7,252.7 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 6,103.59 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्वनी गुप्ता ने कहा, ‘‘हम अपने ‘महत्वाकांक्षा 2031’ लक्ष्यों की दिशा में निवेश तेज कर रहे हैं. इसके बावजूद हमारा बही-खाता बेहद मजबूत बना है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले दो वर्षों में पूंजीगत व्यय के रूप में 30,346 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. इसमें चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में योजना से अधिक किया गया निवेश भी शामिल है. इसके बावजूद शुद्ध ऋण और कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) का अनुपात केवल 1.8 गुना बना हुआ है. यह हमारे कारोबारी मॉडल की मजबूती और पूंजी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को दर्शाता है.’’

विज्ञापन

एपीएसईजेड ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में पूंजीगत व्यय अधिक रहने के बावजूद उसने 2,806 करोड़ रुपये का मुक्त नकदी प्रवाह अर्जित किया.

कंपनी ने कहा कि एपीएसईजेड के 2031 के लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने के साथ उसने पूंजीगत व्यय का अनुमान 3,000 करोड़ रुपये बढ़ाकर 15,000-17,000 करोड़ रुपये कर दिया है.

विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर विविध कारोबार वाले अदाणी समूह का हिस्सा एपीएसईजेड भारत में बंदरगाहों का विकास एवं संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. इसके पश्चिमी तट पर रणनीतिक रूप से स्थित सात और पूर्वी तट पर आठ बंदरगाह तथा टर्मिनल हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ