सिंगापुर के राजदूत दिल्ली की कार को देख हुए हैरान, बोले- ये कैसी नंबर प्लेट है? वायरल हो रहा पोस्ट

Viral Photo : दिल्ली में सिंगापुर के राजदूत एक कार की नंबर प्लेट देखकर हैरान हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर पूछा है कि आखिर ये है क्या? अब उनकी पोस्ट वायरल हो गई है और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

Singapore Envoy Spots Car With Unusual Plate

Singapore Envoy Spots Car With Unusual Plate

Viral Photo : हम भारतीय जुगाड़ के मामले में पीछे नहीं है। चालान से बचने के लिए इतनी तरकीबें अपनाते हैं, देखकर लोगों को हंसी आ जाए। गाड़ियों के नंबर प्लेट को सरकार ने कानून बनाया, सभी गाड़ियों पर HSRP नंबर प्लेट की ही मान्यता है, अन्यथा चालान हो सकता है। इसके बाद भी कुछ लोग अजीब नंबर प्लेट के साथ कार दौड़ा रहे हैं। नियम तोड़ना उनके लिए एक फैशन जैसा है। दिल्ली की एक कार का नंबर प्लेट देखकर सिंगापुर के राजदूत भी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर सिंगापुर के राजदूर ने कार की नंबर प्लेट का फोटो शेयर कर लिखा है कि दिल्ली में एक असामान्य प्लेट वाली एक कार को सड़क पर देखा। क्या किसी को पता है कि यह किस प्रकार की कार का नंबर है? भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने हैरानी भरा यह पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, जो वायरल हो गया।

कार पर ऐसा क्या लिखा था?

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने रविवार को दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती एक कार देखी। उन्होंने सेडान कार की तस्वीर खींची, जिस पर नंबर प्लेट किए जगह “हरियाणा 30” लिखा हुआ था। वह हैरान हुए और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लोगों से पूछा की आखिर ये क्या है? इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि काली और पीली रंग की नंबर प्लेट का मतलब कार कमर्शियल उपयोग के लिए है लेकिन मुझे नहीं लगता है कि यह कानूनी रूप से सही है। एक ने लिखा कि दिल्ली या हरियाणा पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ये क्या मजाक बना रखा है। एक ने लिखा कि आपने यह फोटो शेयर कर एक गंभीर मुद्दा उठाया है, आपका बहुत आभार। उम्मीद है पुलिस जल्द एक्शन लेगी।

एक ने अन्य ने लिखा कि ये तो पब्लिसिटी स्टंट हैं, इस तरह के केस बहुत मिलेंगे। एक ने लिखा कि इस तरह की नंबर प्लेट का मतलब ये है कि वह कानून से भी ऊपर है, उस कार के आसपास भी जाने की कोशिश ना करें। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आपने इस फोटो को शेयर कर दिल्ली और हरियाणा पुलिस की पोल खोल दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ