Vastu Tips: पूजा-पाठ के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है. आप पूजा के दौरान कई चीजों को गलती से जमीन पर रख देते हैं तो, इसके कारण अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. नियमों के अनुसार, पूजा में कई चीजों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए. वास्तु दोष के कारण गरीबी और कंगाली का सामना करना पड़ सकता है. आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इन नियमों के बारे में जान सकते हैं. आइये किन चीजों को जमीन पर रखने से बचें इसके बारे में यहां विस्तार से जानते हैं.
धार्मिक पुस्तक
घर के मंदिर में व्रत कथा, आरती और चालीसा की किताबें होती हैं. इन धार्मिक पुस्तकों को आपको सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए. आप वेद-पुराण, रामायण, महाभारत और गीता आदि सभी धार्मिक पुस्तकों को साफ स्थान पर किसी साफ चौकी पर रखें. इन्हें किसी लाल कपड़े में लपेटकर रखें.
शालिग्राम
शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक मानते हैं. भगवान विष्णु के साथ ही शालिग्राम की पूजा-अर्चना करने का विधान है. आपको जमीन पर शालिग्राम रखने से बचना चाहिए. इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप घर के मंदिर में विष्णु जी के पास शालिग्राम रख सकते हैं. तुलसी के पौधे के साथ भी इसे रख सकते हैं.
शिवलिंग
महादेव के भक्त घर में शिवलिंग स्थापित करते हैं. घर में शिवलिंग की स्थापना करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि, इसे सीधा जमीन पर ना रखें. घर के मंदिर में उत्तर-पूर्व दिशा में ऊंचे स्थान पर शिवलिंग रखना चाहिए. आप साफ ऊंची चौकी, लकड़ी के पाटे या पत्थर के स्लैब पर शिवलिंग की स्थापना कर सकते हैं.
भगवान की मूर्ति
देवी-देवताओं की प्रतिमा को घर में स्थापित करने के लिए आपको इस नियम का खास ध्यान रखना चाहिए. आप भगवान की मूर्ति को सीधा जमीन पर ना रखें. इसे लकड़ी की चौकी स्थापित कर और इसके ऊपर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर रख सकते हैं. भगवान की प्रतिमा को सीधा जमीन पर रखने से वास्तु दोष लग सकता है. इसके कारण गरीबी और तनाव हो सकता है.
शंख और यंत्र
पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले शंख और यंत्रों को दैवीय ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. आप लोगों को देवी-देवताओं के यंत्रों को जमीन पर रखने से बचना चाहिए. इन्हें पूजा स्थान पर चौकी स्थापित करने के बाद उसके ऊपर रखें. वरना आपको इन गलतियों के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.