कभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका

Lapsi Recipe: अगर आप मीठे में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो लापसी बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. बता दें यह उत्तर प्रदेश की पारंपरिक डिश है, जिसे दलिया से बनाया जाता है. 

how to make uttar pradesh style lapsi

लापसी को घी, गुड़ या चीनी की मदद से तैयार किया जाता है. Image Credit- Magnific

UP Famous Lapsi Recipe: भारत में खाने-पीने की कई ऐसी पारंपरिक डिशेज हैं, जिनका स्वाद लोगों को खाने पर मजबूर कर देता है. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश भी अपने खानपान और पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है. यहां की मिठाइयों और देसी पकवानों का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. इन्हीं पारंपरिक व्यंजनों में से एक लापसी है. यह एक स्वादिष्ट मीठी डिश है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. अगर आप भी कुछ मीठा खाने के शौकीन हैं और घर पर कोई पारंपरिक रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो लापसी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए स्टेप्स की मदद से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है लापसी?

लापसी एक पारंपरिक भारतीय डिश है, जिसे आमतौर पर गेहूं के दलिया या टूटे हुए गेहूं से बनाया जाता है. इसे घी, गुड़ या चीनी की मदद से तैयार किया जाता है. कुछ जगहों पर इसमें सूखे मेवे और इलायची भी डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. 

लापसी की रेसिपी 

घर पर स्वादिष्ट लापसी बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आप इन चीजों को तैयार रखें. 

विज्ञापन

सामग्री 

  • गेहूं का दलिया- 1 कप 
  • गुड़- स्वादानुसार
  • घी- 4 चम्मच
  • पानी- 2 कप  
  • इलायची पाउडर
  • सूखा मेवा- 1 कप

विधि 

  • लापसी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लें और उसमें देसी घी गर्म करें.फिर इसमें गेहूं का दलिया डालकर हल्की आंच पर भूनें. दलिया को लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे चिपके नहीं. 
  • जब दलिया हल्का सुनहरा होने लगे और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तो समझ लें कि वह भुन चुका है. दलिया भुन जाने के बाद इसमें गर्म पानी डालें और अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि पानी डालते समय छींटे पड़ सकते हैं. 
  • अब कड़ाही को ढककर दलिया पकने दें, लेकिन बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि दलिया आसानी से पक जाए. जब दलिया अच्छी तरह नरम हो जाए तो उसमें गुड़ या चीनी डालें. इसे अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर और पकाएं, ताकि मिठास पूरे दलिया में अच्छी तरह घुल जाए. 
  • अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे थोड़े पानी में अलग से घोलकर छानने के बाद भी मिला सकते हैं. अब लापसी में इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और हल्की आंच पर पकने दें. 
  • जब लापसी गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें. बस आपकी स्वादिष्ट देसी लापसी बनकर तैयार है. इसे गरमा-गरम सर्व करें और ऊपर से थोड़ा देसी घी तथा कटे हुए मेवे डालकर इसका स्वाद बढ़ाएं.

इसे भी पढ़ें- Happy Karwa Chauth Wishes: पति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस, प्यार से भर दीजिए उनका इनबॉक्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ