करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क, लटें उंगलियों से फिसलने लगेंगी

Banana Hair Mask For Soft Hair: मुलायम और चमकदार बालों के लिए केले का हेयर मास्क बनाकर लगाया जा सकता है. केले से बालों को सॉफ्टनेस के साथ ही शाइन भी मिलती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह केले का हेयर मास्क बनाया जा सकता है.

Banana Hair Mask

कैसे बनाते हैं केले का हेयर मास्क. Image Credits - AI

Banana For Soft Hair: करवाचौथ पर महिलाएं टॉप टू बॉटम खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, ऐसे में स्किन केयर और हेयर केयर का खास ख्याल रखा जाता है. लेकिन, बाल अगर रूखे-सूखे हों तो सैलून जाकर हेयर स्पा करवाना मुश्किल होता है. सैलून में त्योहारों के समय भीड़ भी ज्यादा होती है और हेयर स्पा महंगा होता है सो अलग. ऐसे में आप भी अगर करवाचौथ (Karwa Chauth) का व्रत रख रही हैं तो यहां जानिए किस तरह बालों को मुलायम बनाया जा सकता है. मुलायम बालों के लिए घर पर ही केले का हेयर मास्क (Banana Hair Mask) बनाया जा सकता है. केले में पौटेशियम, विटामिन और नेचुरल ऑयल्स होते हैं जो बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देते हैं और उन्हें नेचुरल शाइन देने में कारगर होते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मुलायम और चमकदार बालों के लिए केले का हेयर मास्क बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम बालों के लिए कैसे बनाएं केले का हेयर मास्क

2 पके हुए केले लेकर उनमें 3 चम्मच शहद मिलाएं और उसमें एक चम्मच नारियल का तेल डाल लें. इन चीजों को मिक्स करके हेयर मास्क बनाएं और बालों पर जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. इसे 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों पर चमक आ जाती है.

केला और दही का हेयर मास्क

विज्ञापन

केले और दही को मिलाकर हेयर मास्क बना लें. हेयर मास्क बनाने के लिए आधा कप दही में 2 केले मिलाएं. इसमें थोड़ा बादाम का तेल, नारियल तेल या फिर ऑलिव ऑयल डाल लें. तेल डालना इसलिए जरूरी है क्योंकि केला बालों से चिपक सकता है और उसे छुड़ाना मुश्किल होता है. केले के मास्क में अगर तेल मिला दिया जाए तो इससे इसे बालों से धोकर निकालना आसान हो जाता है. इस हेयर मास्क को बालों पर 20 से 30 मिनट लगाए रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है.

केला और एलोवेरा जैल हेयर मास्क

विज्ञापन

मुलायम बालों के लिए केले और एलोवेरा का हेयर मास्क भी तैयार किया जा सकता है. केले और एलोवेरा को मिलाकर सिर पर लगाने से यह फ्रिज को कंट्रोल करता है और बालों के रूखेपन को दूर करने में मदद करता है. मास्क बनाने के लिए केले में एलोवेरा और थोड़ा सा नारियल तेल मिला लें. इसे सिर पर 25 मिनट लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें.

केले और अंडे का हेयर मास्क

विज्ञापन

डैमेज्ड बालों पर इस हेयर मास्क को लगाकर देखें. एक केले में 2 अंडे की सफेदी और थोड़ा ऑलिव ऑयल मिलाकर हेयर मास्क बना लें. इस हेयर मास्क को बालों पर लगाकर 30 से 40 मिनट तक रखें. इसके बाद हेयर मास्क धोकर हटाएं. बाल मुलायम तो होंगे ही साथ ही डैमेज रिपेयर भी होगा जिससे बाल सॉफ्ट और सिल्की (Silky Hair) नजर आने लगेंगे.

ये टिप्स आएंगे काम

विज्ञापन
  • हेयर मास्क बनाने के लिए हमेशा पके हुए केलों का इस्तेमाल करें. पके हुए केलों में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है जो बालों के लिए फायदेमंद होती है.
  • केले को अच्छे से ब्लेंड कर लें जिससे इसके चंक्स बालों पर ना चिपकें. केले के चंक्स अगर बालों पर चिपक जाते हैं तो इन्हें छुड़ाना मुश्किल हो जाता है.
  • अगर मास्क बहुत ज्यादा गाढ़ा बन जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी या दूध मिला लें.
  • अगर केले में अंडा (Egg And Banana) मिलाया है तो इसे गुनगुने पानी से या ठंडे पानी से धोकर हटाएं. गर्म पानी से सिर धोने पर अंडे का मास्क पक भी सकता है.
  • एलर्जी और सेंसिटिविटी से बचने के लिए हेयर मास्क का पहले पैच टेस्ट कर लें.

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehendi Designs: करवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर आप भी सजा सकती हैं अपने हाथ

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ