ममता बनर्जी के लिए बड़ी राहत, 24 घंटे में इस मुद्दे पर भिड़े TMC के बागी विधायक

TMC Rebel MLAs Clash: पश्चिम बंगाल में टीएमसी के बागी विधायकों के गुट में महज 24 घंटे के भीतर ही बड़ी फूट देखने को मिल रही है. ममता बनर्जी को सिर्फ ‘सलाहकार’ बनाने के प्रस्ताव पर कई बागी विधायकों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. बागियों ने साफ चेतावनी दी है कि दीदी को सर्वोच्च नेता न मानने पर वे इस बागी गुट को छोड़ देंगे.

mamata banerjee.jpg
विज्ञापन

TMC Rebel MLAs Clash: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद संकट का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. टीएमसी के भीतर बगावत कर अलग गुट बनाने वाले 58 विधायकों के खेमे में महज 24 घंटे के भीतर ही आपसी कलह और असंतोष के सुर तेज हो गए हैं. बागी गुट के कई विधायकों ने साफ कर दिया है कि उनके लिए ममता बनर्जी ही हमेशा सर्वोच्च नेता रहेंगी और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

ममता बनर्जी को मुख्य सलाहकार बनाने पर मचा बवाल

यह पूरा विवाद बागी विधायक दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी के एक प्रस्ताव के बाद शुरू हुआ. हाल ही में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता पाने वाले ऋतब्रत बनर्जी ने गुरुवार को एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में उन्होंने प्रस्ताव रखा कि ममता बनर्जी टीएमसी विधायक दल की ‘मुख्य सलाहकार’ के रूप में काम कर सकती हैं. ऋतब्रत का यह प्रस्ताव कई बागी विधायकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. उनका मानना है कि ‘सलाहकार’ जैसा शब्द ममता बनर्जी के कद और पार्टी में उनके इतने बड़े योगदान के सामने बहुत छोटा है.

विज्ञापन

बागी विधायकों ने दी गुट छोड़ने की चेतावनी

पांचला विधानसभा क्षेत्र से बागी विधायक गुलशन मल्लिक ने बैठक के बाद अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की. उन्होंने कहा, “हमें बताया गया था कि पार्टी ममता बनर्जी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ेगी. वह केवल एक सलाहकार नहीं हैं. हम चाहते हैं कि पार्टी उनके सक्रिय नेतृत्व में काम करे. अगर ममता बनर्जी को सर्वोच्च नेता के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता है तो हमें इस बागी गुट में रहने पर गंभीरता से सोचना होगा.” इसी तरह सिताई से बागी विधायक संगीता रॉय बसुनिया ने भी सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि ममता बनर्जी हमारी सर्वोच्च नेता हैं और हमेशा रहेंगी, वह महज एक सलाहकार नहीं हो सकतीं.

ममता से बैर नहीं, अभिषेक से है लड़ाई

बगावत करने वाले इन विधायकों ने शुरुआत से ही एक खास रणनीति अपनाई है. वे लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी लड़ाई ममता बनर्जी से नहीं, बल्कि उनके भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से है. विधायकों का आरोप है कि विधायक दल के कामकाज पर अभिषेक बनर्जी का प्रभाव और दखल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे वे नाराज हैं. वे खुद को जनता के सामने ममता बनर्जी का वफादार बनाए रखना चाहते हैं.

बता दें कि गुरुवार को ही इन 58 विधायकों ने टीएमसी विधायक दल पर अपना नियंत्रण स्थापित कर ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष चुना था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही इस गुट में दरार साफ नजर आने लगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ