हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल में तैनात हुई सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स, 20 हजार महिला बल भी है शामिल

वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस राज्य में अब तक जितने भी चुनाव हुए है यानी लोकसभा से लेकर ग्राम प्रधान तक राज्य में अब तक की सबसे बड़ी पारा मिलेट्री फोर्स की तैनाती की गई है.

विज्ञापन

वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर यह पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस राज्य में अब तक जितने भी चुनाव हुए है यानी लोकसभा से लेकर ग्राम प्रधान तक राज्य में अब तक की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है.

न्यूज 24 को सूत्रों से मिली सटीक जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 2,400 पैरामिलिट्री कंपनी के जवान को तैनात किया गया है. सरल शब्दों में आपको बता दें कि 2400 कंपनी का मतलब करीब 2,40,000 से है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हैं.

अगर बात करें महिला सुरक्षाकर्मी की तो इनकी भी इस बार दोगुनी से भी ज्यादा तैनाती की गई है. यानी साल 2021 में 800 महिला अर्ध्यसैनिक बलों की तैनाती की गई थी तो इस बार साल 2026 में हो रहे विधानसभा चुनाव में महिला अर्ध्य सैनिक बलों की 200 कंपनी जिसमें 20 हजार महिला बल शामिल हैं इनको ग्राउंड 0 पर उतारा गया है.

विज्ञापन

सीआरपीएफ के एक महानिरीक्षक (I.G) ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बलों की तैनाती इसलिए कि जा रही है कि कई एजेंसियों से चुनाव आयोग ने खुफिया रिपोर्ट मंगवाई थी. उस रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को फोर्स की तादाद को बढ़ाने के लिए कहा गया था. जिसके बाद यह निर्णय लिया गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola