ममता बनर्जी की पार्टी से बागी हो रहे विधायकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा खबर के अनुसार, अब इन बागी विधायकों की संख्या बढ़कर 65 पर पहुंच सकती है. बता दें कि ये दावा कोई और नहीं बल्कि बागी गुट की अगुवाई कर रहे रिताब्रता बनर्जी ने ही किया है.
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि इस लिस्ट में किस विधायक का नाम जुड़ा है. खास बात है कि यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब ममता के बेहद खास माने जाने वाले एक नेता ने रिताब्रता से पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुलाकात की थी.
TMC विधायक फिरहाद हाकिम ने की थी रिताब्रता से मुलाकात
सोमवार के कोलकाता पोर्ट से तृणमूल विधायक फिरहाद हाकिम ने रिताब्रता से मुलाकात की थी. इस बैठक के बाद बागी विधायक ने कहा कि उनकी संख्या बढ़ गई है. संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रिताब्रता ने कहा, ‘आज एक और विधायक ने साइन कर दिए हैं. आज नंबर 65 पर पहुंच गया है.’ हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि साइन करने वाले फिरहाद ही थे या कोई और नेता हैं.
शुभेंदु अधिकारी की बैठक में भी हुए शामिल
खबर है कि पूर्व मेयर हाकिम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मीटिंग में भी शामिल हुए थे. इसके बाद वह विधानसभा के लिए निकले थे. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कार के बाद संदीपन साहा की कार भी निकली और दोनों साथ में विधानसभा में अंदर गए. खास बात है कि साहा भी बागी गुट में शामिल हैं और उन्हें भी TMC से निष्कासित किया गया था.
रिपोर्ट के अनुसार, हाकिम ने तृणमूल विधायक कुणाल घोष से भी मुलाकात की थी और दोनों के बीच कुछ देर बात हुई. बाद में पूर्व मेयर रिताब्रता बनर्जी से मिले. कहा जा रहा है कि मीटिंग के दौरान बागी गुट के कई विधायक उस समय मौजूद थे. हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. फिलहाल, सिर्फ अटकलों का दौर जारी है.
यह भी पढ़ें- दीदी का दिया कुछ नहीं चाहिए! ममता बनर्जी को लौटाए जाएंगे गिफ्ट, इस बागी सांसद के बेटे ने किया बड़ा ऐलान
58 विधायक हुए थे बागी
रिताब्रता और संदीपन को निष्कासित किए जाने के बाद से ही TMC टूटने का दौर शुरू हो गया था. आंकड़ों के अनुसार, तब बागी विधायकों की संख्या 58 पर थी. बाद में रिताब्रता ने दावा किया उनके पास 64 विधायकों का समर्थन है. अब यह आंकड़ा बढ़कर 65 पर पहुंच सकता है.
संबंधित खबरें
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
2 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
2 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
2 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
4 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
6 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoमहुआ मोइत्रा ने अंडे फेंके जाने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया, पुलिस पर लगाए आरोप
8 days agoजिस नंदीग्राम ने ममता को बंगाल की सत्ता पर बैठाया, उसी ने क्यों मोड़ा मुंह? 19 साल के रिश्ते की पूरी कहानी
10 days agoपश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट पर फंसा पेंच, 37 लाख लोगों की अपीलों का अब तक नहीं हुआ निपटारा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines